NEET UG Topper AIR 1 : वरदान साबित हुआ नीट री एग्जाम, पहली परीक्षा में 5 उत्तर थे गलत, आर्यन ने कैसे किया टॉप

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Re NEET Topper 2026 Aryan Gupta : नीट यूजी 2026 री एग्जाम में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया है। आर्यन की ऑल इंडिया रैंक 1 रही।

Meet Re NEET Topper Aryan Gupta

Re NEET Topper 2026 Aryan Gupta : नीट यूजी 2026 री एग्जाम में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया है। आर्यन की ऑल इंडिया रैंक 1 रही। लुधियाना के रहने वाले आर्यन गुप्ता का टारगेट बीते कई सालों से अच्छे मेडिकल संस्थान से MBBS कर डॉक्टर बनना रहा है। इस शानदार उपलब्धि के बाद आर्यन के घर में जश्न का माहौल है। इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है। उन्होंने इस शानदार प्रदर्शन से पूरे राज्य और जिले का नाम रोशन किया है। रिश्तेदार लगातार फोन कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

आर्यन ने कहा कि ऐसी सफलता के लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ किस्मत का भी बड़ा रोल रहता है। आर्यन अपनी इस सफलता का श्रेय अपने डॉक्टर परिवार को देते हैं, लेकिन मुख्य रूप से अपने भाई को, जिन्होंने NEET UG 2025 में AIR 54 हासिल की थी। 17 वर्षीय गुप्ता डॉक्टर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एनेस्थिसियोलॉजिस्ट हैं, मां गायनेकोलॉजिस्ट हैं, नाना-नानी, चाचा-चाची और बुआ-फूफा सभी डॉक्टर हैं, और उनके बड़े भाई ने भी NEET UG 2025 में AIR 54 हासिल की थी। डॉक्टरों के परिवार में पले-बढ़े होने के कारण उन्हें स्वाभाविक रूप से मेडिकल क्षेत्र में जाने की प्रेरणा मिली। हालांकि, उनके सपने के पीछे एक और, अधिक व्यक्तिगत कारण भी था। आर्यन ने कैंसर के कारण अपनी दादी को खो दिया था और अब वे ऑन्कोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं।

वे छठी कक्षा से ही ओलंपियाड में भाग लेते रहे थे, लेकिन उन्होंने NEET की केंद्रित तैयारी 11वीं कक्षा में ही शुरू की।

'री-एग्जाम दूसरा मौका बन गया'

पेपर लीक की खबरें सामने आने के बाद 3 मई की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जब आर्यन ने यह खबर सुनी, तो वे निराश हो गए और दो दिनों तक रोते रहे। हालांकि, उन्हें जल्द ही एहसास हुआ कि केवल वे ही परेशान नहीं हैं और वे वापस अपनी तैयारी में जुट गए। आर्यन ने टाइम्स नाउ डिजिटल को बताया, "मैं रोया क्योंकि यह बहुत निराशाजनक था। लेकिन दो दिनों के भीतर, मैंने स्वीकार कर लिया कि यह केवल मेरे साथ नहीं हो रहा था - यह सभी के साथ हो रहा था।"

उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह दोबारा परीक्षा - जो पहले एक झटके की तरह लग रही थी - उनके लिए वरदान साबित होगी। 3 मई को हुए पहले एग्जाम में आर्यन ने पांच गलतियां की थीं। लेकिन दोबारा हुए एग्जाम में उसका सिर्फ एक सवाल गलत हुआ, जिससे उसे AIR 1 मिली।

आर्यन ने याद करते हुए कहा, "मुझे याद है कि पिछले साल के NEET टॉपर ने कहा था कि सिर्फ लगन ही सब कुछ नहीं होती, किस्मत भी अहम भूमिका निभाती है। यह 5%, 20%, 50% या उससे ज्यादा हो सकती है... लेकिन किस्मत का रोल होता है। आपका दिन कैसा बीत रहा है, आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत कैसी है और ऐसी ही दूसरी बातें बहुत मायने रखती हैं जैसे मुझे दोबारा एग्ज़ाम देने का मौका मिला।"

'नींद जरूरी है'

उन्होंने कहा कि किसी को भी नींद और ब्रेक से समझौता नहीं करना चाहिए। उसने कहा, "मैंने पक्का किया कि मैं रात में छह घंटे सोऊँ और दिन में एक घंटे की झपकी लूं। इससे मुझे मानसिक रूप से फिट रहने में मदद मिली, जिससे पढ़ाई में भी आसानी हुई।" थकान से बचने के लिए वह बीच-बीच में ब्रेक भी लेता था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक कॉम्पिटिटिव एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें एक कोचिंग सेंटर में स्कॉलरशिप मिली थी। वे अपनी सफलता का श्रेय रेगुलर क्लासरूम टेस्ट के जरिए लगातार प्रैक्टिस और उन टीचर्स की गाइडेंस को देते हैं, जिन्होंने हर असेसमेंट के बाद उनके डाउट्स क्लियर किए। गुप्ता का मानना ​​है कि वन ऑन वन होने वाले इन डाउट सेशन से उनके कॉन्सेप्ट्स मज़बूत हुए, जिससे समय के साथ उनके परफॉर्मेंस में लगातार सुधार हुआ।

कौन हैं नीट टॉपर पंशुल बंसल

हरियाणा के ही रहने वाले पंशुल बंसल ने भी ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है। जब रोजाना होने वाले टेस्ट में पंशुल का स्कोर सुधर रहा था, तब उन्हें लग गया था कि वो NEET क्रैक कर सकते हैं। लगातार पढ़ाई करना उनका मूल मंत्र रहा। उन्होंने कहा, "पढ़ाई लगातार होनी चाहिए। एक दिन 10 घंटे पढ़ूं और अगले दिन बिल्कुल न पढ़ूं, ऐसा करना गलत है। मैंने इसे पांच पांच घंटे की पढ़ाई में बांटना बेहतर समझा।"

19 उम्मीदवारों ने 720 में से 700 से अधिक अंक

कुल 19 उम्मीदवारों ने 720 में से 700 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 705 से अधिक अंक लाने वाले शीर्ष 17 रैंकर्स आठ राज्यों से हैं- पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना । गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक के चलते रद्द कर दी गई थी। इसके बाद 21 जून को री नीट यूजी हुआ था जिसमें 20 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

कुछ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के टॉपर्स:

जिग्मेट यांगचेन लामो (लद्दाख) - 530 अंक

ध्रुव त्रिपाठी (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) - 606 अंक

फहमीदा अनीस (लक्षद्वीप) - 573 अंक

सर्वाधिक पास होने वाले यूपी से

देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से क्वालिफाइड उम्मीदवार सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश से 1.7 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालिफाई की है, जबकि लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवार सफल हुए हैं। 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं।

- 690 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 138 उम्मीदवार हैं, जो देश के 66 शहरों से आते हैं। इनमें से 93 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवारों ने पहली बार यह परीक्षा दी थी और 99 प्रतिशत टॉपर्स की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच है

- 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 26 स्टेट टॉपर्स का स्कोर 690 से अधिक रहा है।

- महिलाओं के पास होने की दर (56.8 प्रतिशत) पुरुषों की दर (55.1 प्रतिशत) से अधिक रही।

किस कैटेगरी के कितने उम्मीदवार हुए पास

ओबीसी -NCL: 5.12 लाख

जनरल : 2.91 लाख

एससी - 1.59 लाख

जनरल EWS: 95,026

एसटी - 63,716

PwBD: 3,666

PwD: 303

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।