IIT कानपुर के प्रोफेसर शांतनु भट्टाचार्य को बड़ी उपलब्धि, चुने गए NASI के फेलो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर शांतनु भट्टाचार्य ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंडिया (NASI) का फेलो चुना गया है।

iit kanpur professor shantanu bhattacharya
कौन हैं प्रोफेसर शांतनु भट्टाचार्य

आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर शांतनु भट्टाचार्य ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंडिया (NASI) का फेलो चुना गया है। आईआईटी कानपुर ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म X पर आधिकारिक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी और प्रोफेसर भट्टाचार्य को बधाई दी। बता दें कि उनकी फेलोशिप 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगी। चलिए जानते हैं कि कौन हैं प्रोफेसर शांतनु भट्टाचार्य।

कौन हैं प्रोफेसर शांतनु भट्टाचार्य

प्रोफेसर भट्टाचार्य वर्तमान में CSIR-सेंट्रल साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स ऑर्गनाइजेशन (CSIR-CSIO), चंडीगढ़ के निदेशक हैं। इसके अलावा, वह CSIR-सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-CEERI), पिलानी के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।आईआईटी कानपुर की फैकल्टी प्रोफाइल के अनुसार, उनके शोध के मुख्य फील्ड बायो-एमईएमएस, लैब-ऑन-चिप, नैनो टेक्नोलॉजी, माइक्रोसिस्टम्स फैब्रिकेशन और माइक्रोफ्लूडिक्स हैं।

अमेरिका से की पढ़ाई

बता दें कि प्रोफेसर भट्टाचार्य काफी पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने जून 2006 में यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी, कोलंबिया से PhD पूरी की। बता दें कि इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2003 में टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में M.S. किया था। वहीं, उन्होंने जून 1996 में दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में B.E. की डिग्री हासिल की।

बायो-MEMS और नैनो टेक्नोलॉजी में शोध

प्रोफेसर भट्टाचार्य का शोध कई आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों से जुड़ा है। उन्होंने PDMS और ग्लास की सतह की वेटेबिलिटी, माइक्रोमिक्सर्स, DNA इलेक्ट्रोफोरेसिस और सूक्ष्मजीवों की छंटाई व रियल-टाइम PCR डिटेक्शन के लिए इंटीग्रेटेड सिस्टम जैसे विषयों पर काम किया है। उनके शोध में नैनोपोरस सिलिका में एम्बेडेड ZnO नैनोबंडल्स की मदद से हाइड्रोजन सेंसरिंग भी शामिल है। आईआईटी कानपुर के मुताबिक, उनका व्यापक शोध कार्य अलग-अलग लेवल पर फंक्शनल मैटेरियल्स के डिजाइन, विकास और उनकी निर्माण प्रक्रियाओं से जुड़ा है।

कई पुरस्कारों से हो चुके हैं सम्मानित

प्रोफेसर भट्टाचार्य के IIT कानपुर प्रोफाइल में कई पुरस्कार और सम्मान दर्ज हैं। इनमें 2013 का आईएसएसएस यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड, 2009-10 का आईईआई यंग इंजीनयिर्स अवॉर्ड और 2009-10 का बोइंग आउटस्टैंडिग लीडरशिप सर्टिफिकेट शामिल हैं। प्रोफेसर शांतनु भट्टाचार्य का NASI फेलो चुना जाना उनके लंबे अकादमिक और शोध करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनकी रिसर्च आधुनिक तकनीक से जुड़े कई क्षेत्रों में उपयोगी मानी जाती है।

क्या है नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज इंडिया

वर्ष 1914 में स्थापित नासी का मुख्यालय प्रयागराज में है। संस्था विज्ञान के प्रसार, नीति निर्माण और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम करती है। हर साल यह भारत और विदेश के उत्कृष्ट वैज्ञानिकों को फेलो के रूप में सम्मानित करती है। इसमें 2000 वैज्ञानिक आवेदन करते हैं। जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैज्ञानिकों को चुना जाता है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT कानपुर के प्रोफेसर शांतनु भट्टाचार्य को बड़ी उपलब्धि, चुने गए NASI के फेलो