जामिया में एमडीएस कोर्स शुरू करने की तैयारी, डीयू में भी नए मेडिकल कोर्स की मंजूरी

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, अभिनव उपाध्याय, नई दिल्ली
share

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) कोर्स शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसके लिए लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) जारी कर दिया है।

जामिया में एमडीएस कोर्स शुरू करने की तैयारी, डीयू में भी नए मेडिकल कोर्स की मंजूरी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दंत चिकित्सा संकाय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) कोर्स शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसके लिए लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) जारी कर दिया है। यह अनुमति डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया की सिफारिशों के आधार पर दी गई है। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में बीडीएस कोर्स पहले से संचालित है। जानकारी के अनुसार, फैकल्टी ऑफ डेंटिस्ट्री में कुल नौ विशेषज्ञताओं में एमडीएस कोर्स प्रस्तावित हैं और प्रत्येक में दो सीटें निर्धारित की गई हैं। हालांकि, अंतिम अनुमति (एलओपी) मिलने से पहले जामिया को केंद्र सरकार की सभी शर्तों का पालन करना होगा। इसमें डेंटल काउंसिल के मानकों के अनुरूप शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ, भवन, उपकरण और अस्पताल सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है। औपचारिक मंजूरी मिलने तक छात्रों का प्रवेश नहीं किया जाएगा।

इन विशेषज्ञताओं में ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजी एंड ओरल माइक्रोबायोलॉजी, पीडियाट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री, ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री, ऑर्थोडॉन्टिक्स एंड डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स, ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, प्रोस्थोडॉन्टिक्स एंड क्राउन एंड ब्रिज, कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स तथा पीरियोडॉन्टोलॉजी शामिल हैं।

जामिया में मेडिकल कॉलेज बनाने का भी है प्रस्ताव

इसके अलावा, जामिया में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना भी लंबे समय से विचाराधीन है। विश्वविद्यालय ने कैंपस में मेडिकल कॉलेज और करीब पांच एकड़ जमीन पर अस्पताल विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत आगे बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

डीयू ने भी मेडिकल कोर्स के लिए दी मंजूरी

दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी हाल में कुछ नए मेडिकल कोर्स शुरू करने को मंजूरी दी है। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में डीएम पीडियाट्रिक्स नेफ्रोलॉजी और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में डीएम (मेडिकल जेनेटिक्स) कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक में दो-दो सीटें होंगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।