सीट ब्लॉकिंग बनी समस्या, MCC NEET राउंड 3 में कितनी रैंक पर मिली MBBS सीट, 4500 से ज्यादा सीटें अलॉट
एमसीसी नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग में ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी में अनारक्षित वर्ग की कटऑफ रैंक 27080 रही। ओबीसी की 27310 और एसटी की 137369 रही।

MCC Round 3 CUT OFF 2026 MBBS BDS : एमसीसी यानी मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने ऑल इंडिया कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 3 का प्रोविजनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 का सीट अलॉटमेटं रिजल्ट mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग में कुल 4687 MBBS और BDS सीटें अलॉट की गई हैं। इस साल एमबीबीएस की सीटें बढ़ी हैं लेकिन सीट ब्लॉकिंग के चलते कटऑफ ज्यादा नीचे नहीं गिर रही है। ऐसे में संभव है कि स्ट्रे राउंड में यह काफी नीचे गिरे। राउंड 3 में ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी में अनारक्षित वर्ग की कटऑफ रैंक 27080 रही। ओबीसी की 27310 और एसटी की 137369 रही।
यदि अभ्यर्थी को रिजल्ट में कोई गड़बड़ी लगती है, तो 1 अक्टूबर सुबह 10:00 बजे तक सिस्टम पर अपनी क्वेरी दर्ज कर सकते हैं। जिन छात्रों को राउंड-3 में नया कॉलेज अलॉट हुआ है या जिनका पुराना कॉलेज ही रिटेन हुआ है, उन्हें अब ऑनलाइन फ्रीज या फ्लोट का विकल्प नहीं चुनना है। अभ्यर्थियों को आवंटित कॉलेज में स्वयं जाकर सभी मूल दस्तावेजों का ऑफलाइन वेरिफिकेशन कराना होगा।
रिपोर्टिंग की तिथियां
कॉलेज में रिपोर्टिंग के लिए 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर (9 दिन) का समय दिया गया है। राउंड-3 में अलॉट हुई सीट को छोड़ना अलाउड नहीं है। यदि कोई अभ्यर्थी सीट छोड़ता है, तो उसकी सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी और वह आगे के राउंड्स में हिस्सा नहीं ले पाएगा। राउंड-4 (स्ट्रे वैकेंसी )में जिन छात्रों के पास इस समय सीट अलॉटेड है या जिन्होंने सीट जॉइन कर ली है, वे राउंड-4 में भाग नहीं ले सकते।
स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पंजीकरण 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच होगा। 17 अक्टूबर को इसका रिजल्ट आएगा।
नीट राउंड 3 काउंसलिंग में किस वर्ग की क्या रही कटऑफ
अनारक्षित (General / UR): 27080 ऑल इंडिया रैंक पर आखिरी अलॉटमेंट हुआ।
ओबीसी : 27,310 ऑल इंडिया रैंक।
EWS : 30,848 ऑल इंडिया रैंक।
SC : 1,23,708 ऑल इंडिया रैंक।
ST : 1,37,369 ऑल इंडिया रैंक
दिव्यांग (PwD) श्रेणियां:
ओपन : 8,62,882
ओबीसी : 9,25,600
ईडब्ल्यूएस : 10,82,291
एससी : 11,56,130
एसटी : 11,57,168
ओपन सीट कोटा (AIIMS / सेंट्रल यूनिवर्सिटीज / AMU)
ओपन : 5,385 (AMU अलॉट हुआ)
ओबीसी : 6,457
ईडब्ल्यूएस : 6,743
एससी: 37,309
एसटी : 44,940
ईएसआईसी आईपी कोटा (ESIC IP Quota)
ओपन : 53,159
ओबीसी : 54,387
ईडब्ल्यूएस: 55,661
एससी : 205,370
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU Quota):
सामान्य: 7,672 ऑल इंडिया रैंक।
ओबीसी: 15,289 ऑल इंडिया रैंक।
ईडब्ल्यूएस: 13,226 ऑल इंडिया रैंक।
एससी: 60,902 ऑल इंडिया रैंक।
एसटी: 1,26,377 ऑल इंडिया रैंक
इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (IPU Quota):
सामान्य: 7,964 ऑल इंडिया रैंक।
ओबीसी: 13,606 ऑल इंडिया रैंक।
ईडब्ल्यूएस: 12,208 ऑल इंडिया रैंक।
एससी: 66,331 ऑल इंडिया रैंक।
एसटी: 1,22,839 ऑल इंडिया रैंक
डीम्ड यूनिवर्सिटी (Deemed Universities - MBBS)
डीम्ड यूनिवर्सिटी में सबसे आखिरी क्लोजिंग आरूपड़ाई वीडू मेडिकल कॉलेज, पांडिचेरी की 11,94,233 रैंक पर हुई।
अल्पसंख्यक कोटा में किस रैंक तक एमबीबीएस सीटें मिली
मुस्लिम माइनॉरिटी: 4,30,000 ऑल इंडिया रैंक तक।
जैन माइनॉरिटी: 9,67,991 ऑल इंडिया रैंक तक।
एनआरआई (NRI) कोटा: 9,95,870 ऑल इंडिया रैंक तक
ऑल इंडिया कोटा- बीडीएस (BDS Cut-off)
ऑल इंडिया कोटा (Open): 47011
ओबीसी (OBC): 47495
ईडब्ल्यूएस (EWS): 52,270
एससी (SC): 1,75,157
एसटी (ST): 204374

