MBBS-BDS एडमिशन के लिए शेड्यूल बदला, अब 21 अगस्त को जारी होगा राउंड-1 रिजल्ट

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

MCC NEET UG Counselling 2026: एमसीसी ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड का शेड्यूल बदल दिया है। राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट अब 21 अगस्त को घोषित होगा।

MCC NEET UG Counselling 2026
MCC नीट यूजी काउंसलिंग 2026

MCC NEET UG Counselling 2026: देश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों पर एडमिशन का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी (NEET UG) 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया के पहले राउंड की रिजल्ट की तारीख में बदलाव कर दिया है।

नए नोटिस के अनुसार, नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के पहले चरण का सीट आवंटन रिजल्ट अब 21 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। इससे पहले एमसीसी ने चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की समय सीमा को बढ़ाकर 20 अगस्त 2026 (शाम तक) कर दिया था, जिसके चलते रिजल्ट जारी करने की तिथि में यह संशोधन किया गया है।

चॉइस फिलिंग की तिथि आगे बढ़ने के कारण हुआ बदलाव

एमसीसी द्वारा जारी शेड्यूल के तहत, छात्रों को अपने पसंदीदा कॉलेजों और कोर्सेज का विकल्प भरने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया गया था। चॉइस फिलिंग प्रक्रिया की तिथि आगे बढ़ने का सीधा असर रिजल्ट प्रोसेसिंग की तारीखों पर पड़ा।

20 अगस्त को चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, डेटा की प्रोसेसिंग 20 और 21 अगस्त के बीच की जा रही है। इसके तुरंत बाद 21 अगस्त 2026 को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पहला अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

कॉलेज रिपोर्टिंग और एडमिशन की नई तारीखें

रांड-1 का रिजल्ट घोषित होने के बाद, जिन छात्रों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 21 अगस्त 2026

डॉक्यूमेंट अपलोड और कॉलेज रिपोर्टिंग: 22 अगस्त से 29 अगस्त 2026

आवंटित संस्थानों द्वारा डेटा वेरिफिकेशन: 30 अगस्त से 31 अगस्त 2026

रिजल्ट चेक करने की आसान प्रक्रिया

  1. सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'UG Medical Counselling' टैब पर क्लिक करें।

3. 'Round 1 Seat Allotment Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।

4. अपना नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

5. आपका सीट अलॉटमेंट लेटर स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

जिन छात्रों को राउंड 1 में सीट आवंटित होती है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट और फीस के साथ आवंटित कॉलेज में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। यदि कोई छात्र अपनी आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं है और राउंड 2 में अपग्रेडेशन का विकल्प चुनना चाहता है, तो उसे भी पहले राउंड के कॉलेज में रिपोर्टिंग के दौरान ही अपग्रेडेशन का विकल्प चुनना होगा।

एमसीसी ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह की फर्जी खबर से बचें और अपडेट्स के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही भरोसा रखें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़MBBS एडमिशन के लिए शेड्यूल बदला, अब 21 अगस्त को आएगा राउंड-1 रिजल्ट