
MCC NEET UG Counselling Result 2025: नीट यूजी राउंड-3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 mcc.nic.in पर जारी, Direct Link
संक्षेप: NEET UG Seat Allotment 2025: एमसीसी की ओर से आज 22 अक्टूबर 2025 को नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-3 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना नीट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
MCC NEET UG seat allotment result 2025: मेडीकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से आज 22 अक्टूबर 2025 को नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-3 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। सीट अलॉटमेंट चेक करने और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा।

एमसीसी ने कहा कि रिजल्ट में किसी भी गलती की जानकरी तुरंत ईमेल mccresultquery@gmail.com पर 22 अक्टूबर 2025 को शाम 06:00 बजे तक दी जा सकती है, जिसके बाद प्रोविजनल रिजल्ट को 'फाइनल' माना जाएगा।
एमसीसी के नोटिस में कहा गया है कि "अभ्यर्थी प्रोविजनल रिजल्ट में आवंटित सीट पर कोई अधिकार नहीं जता सकते हैं और प्रोविजनल रिजल्ट को कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती है।"
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद तथा एमसीसी वेबसाइट से अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के बाद ही आवंटित कॉलेज/संस्थान से संपर्क करें।
NEET UG Seat Allotment 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऐसे चेक करें -
1. एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर नीट यूजी काउंसलिंग सेक्शन में क्लिक करें।
3. नीट यूजी 2025 राउंड-3 के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
4. अब अपना लॉग इन फ्रेंडेंशियल और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
4. अब स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
5. रिजल्ट के सभी डिटेल्स को अच्छे से चेक कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।
6. कॉलेज अलॉट होने के बाद निर्धारित डेट तक कॉलेज रिपोर्ट करें और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन करवा लें।
कॉलेज ज्वॉइन करने के लिए के जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन कराना होगा।
1. सीट अलॉटमेंट लेटर
2. नीट एडमिट कार्ड
3. नीट स्कोर कार्ड : रिजल्ट या रैंक लेटर
4. बर्थ सर्टिफिकेट
5. 10वीं का सर्टिफिकेट
6. 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
7. आईडी प्रूफ (पैन कार्ड/ आधार / ड्राइविंग लाइसेंस / पासपोर्ट)
8. कास्ट सर्टिफिकेट





