MCC : NEET छात्रों के लिए खुशखबरी, MBBS समेत 659 सीटें बढ़ीं, AIIMS समेत हजारों सीटें खाली

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

MCC NEET Round 2 Seat Matrix 2026: एमसीसी सीट मैट्रिक्स के मुताबिक राउंड 2 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग की कुल 659 नई सीटें जोड़ी गई हैं। इसके अलावा 11302 क्लियर वैकेंसी है ।

counselling
काउंसलिंग

MCC NEET Round 2 Seat Matrix 2026 : एमसीसी नीट यूजी 2026 राउंड 2 काउंसलिंग के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी पास उम्मीदवारों के लिए MBBS और BDS की राउंड 2 खाली सीट लिस्ट की पीडीएफ जारी की है। एमसीसी ऑल इंडिया कोटा सीट मैट्रिक्स के मुताबिक राउंड 2 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग की कुल 659 नई सीटें जोड़ी गई हैं। इसके अलावा 11302 क्लियर वैकेंसी है यानी ये सीटें पहले राउंड के बाद सीधे सीधे पूरी तरह से खाली रह गई हैं। पूरी तरह से खाली पड़ी इन सीटों में एम्स पटना, एम्स रायपुर और एम्स गुवाहाटी जैसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों की सीटें भी हैं।

12283 सीट वर्चुअल वैकेंसी की

वहीं 12283 सीटों की वर्चुअल वैकेंसी हैं। वर्चुअल वैकेंसी वह सीट होती है जो अभी राउंड 1 के कैंडिडेट के पास है, जिसने अपग्रेड (फ्लोट का विकल्प चुना) के लिए अप्लाई किया है, इसका मतलब है कि यह सीट तभी उपलब्ध होगी जब वह कैंडिडेट किसी नई पसंदीदा सीट पर चला जाएगा।

MCC सीट मैट्रिक्स 2026 राउंड 2 में पूरे भारत में 15% ऑल इंडिया कोटा सीटों पर UG मेडिकल या डेंटल कोर्स में एडमिशन के लिए कैटेगरी के हिसाब से उपलब्ध MBBS और BDS सीटें 2026 दिखाई गई हैं।

राउंड 2 शेड्यूल

MCC NEET UG काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 3 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक चलेगी। वहीं उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी 3 सितंबर से 9 सितंबर तक चलेगी। उम्मीदवारों को इस दौरान अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता सावधानी से भरनी होगी। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को पूरी की जाएगी। इसके बाद 11 सितंबर 2026 को राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। राउंड 2 में सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को 12 सितंबर से 18 सितंबर 2026 के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद 19 सितंबर को संस्थानों की ओर से शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

विभिन्न राज्यों और कॉलेजों के अनुसार नई सीटों का ब्योरा

1. उत्तर प्रदेश

ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, लखीमपुर खीरी - MBBS (ऑल इंडिया कोटा)

15 सीटें

2. उत्तराखंड

ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, देहरादून , MBBS (डीम्ड यूनिवर्सिटी), कुल सीटें: 50 सीटें

सेल्फ-फाइनेंस्ड मेरिट सीटें - 42 सीटें

NRI कोटा - 8 सीटें

3. तमिलनाडु (डीम्ड यूनिवर्सिटी)

तमिलनाडु में विभिन्न सेल्फ-फाइनेंस्ड मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें जोड़ी गई हैं:

करपगा विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मदुरंतकम , MBBS (सेल्फ-फाइनेंस्ड मेरिट सीट) - 150 सीटें

करपगा विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, चेन्नई BDS (सेल्फ-फाइनेंस्ड मेरिट सीट) - 100 सीटें

जेआर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, विल्लुपुरम :

MBBS (सेल्फ-फाइनेंस्ड मेरिट सीट) - 50 सीटें

धनलक्ष्मी श्रीनिवासन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल, पेरम्बलुर MBBS (सेल्फ-फाइनेंस्ड मेरिट सीट) - 50 सीटें

4. पुडुचेरी

आरुपदाई वेदु मेडिकल कॉलेज, पांडिचेरी):

MBBS (डीम्ड यूनिवर्सिटी - सेल्फ-फाइनेंस्ड मेरिट सीट)

कुल सीटें: 50 सीटें

5. असम

बोंगाईगांव मेडिकल कॉलेज, असम

MBBS (ऑल इंडिया कोटा), कुल सीटें: 15 सीटें

6. अरुणाचल प्रदेश

टोमो रीबा इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज, नाहरलागुन ): MBBS (ऑल इंडिया कोटा 15 सीटें

7. गुजरात और केरल (BDS सीटें)

गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, अहमदाबाद, गुजरात: कुल 18 BDS सीटें (ऑल इंडिया कोटा)

गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, त्रिशूर, केरल: कुल 7 BDS सीटें (ऑल इंडिया कोटा)

8. दिल्ली (B.Sc. Nursing सीटें - केवल महिला उम्मीदवार)

नर्सिंग क्षेत्र में दो प्रमुख कॉलेजों में नई सीटें शामिल की गई हैं:

कॉलेज ऑफ नर्सिंग फ्लोरेंस नाइटिंगेल CON, नई दिल्ली - दिल्ली एनसीआर और ऑल इंडिया कोटा मिलाकर इस कॉलेज में नर्सिंग की नई सीटें आवंटित की गई हैं।

कॉलेज ऑफ नर्सिंग LHMC (लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज), नई दिल्ली: इस प्रतिष्ठित संस्थान में ऑल इंडिया और दिल्ली एनसीआर कोटा के तहत नई नर्सिंग सीटें जोड़ी गई हैं।

गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, अहमदाबाद, गुजरात: कुल 18 BDS सीटें (ऑल इंडिया कोटा)

गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, त्रिशूर, केरल: कुल 7 BDS सीटें (ऑल इंडिया कोटा)

8. दिल्ली (B.Sc. Nursing सीटें - केवल महिला उम्मीदवार)

नर्सिंग क्षेत्र में दो प्रमुख कॉलेजों में नई सीटें शामिल की गई हैं:

कॉलेज ऑफ नर्सिंग फ्लोरेंस नाइटिंगेल CON, नई दिल्ली - दिल्ली एनसीआर और ऑल इंडिया कोटा मिलाकर इस कॉलेज में नर्सिंग की नई सीटें आवंटित की गई हैं।

कॉलेज ऑफ नर्सिंग LHMC (लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज), नई दिल्ली: इस प्रतिष्ठित संस्थान में ऑल इंडिया और दिल्ली एनसीआर कोटा के तहत नई नर्सिंग सीटें जोड़ी गई हैं।

उत्तर प्रदेश में कई बड़े संस्थानों में सीटें खाली-

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ: यहां MBBS के लिए All India कोटे के तहत अनारक्षित (OP) कैटेगरी में 1 और SC कैटेगरी में 1 सीट खाली है।

डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RMLIMS), लखनऊ: यहां MBBS कोर्स के लिए All India कोटे के तहत रिक्त सीटें इस प्रकार हैं:

BC (OBC): 1 सीट

EW (EWS): 1 सीट

OP (Open): 5 सीटें

SC: 1 सीट

ST: 1 सीट

बीआरडी (BRD) मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर: यहां MBBS के लिए BC में 3, EW में 2, OP में 6, SC में 1 और ST में 1 सीट रिक्त है।

एस एन (S N) मेडिकल कॉलेज, आगरा: यहां MBBS कोर्स के लिए All India कोटे में BC में 5, EW में 2, OP में 5, SC में 4 और ST में 2 सीटें खाली हैं।

एम्स रायबरेली (AIIMS Rai Bareli): ओपन सीट कोटे (Open Seat Quota) के तहत यहां MBBS की निम्नलिखित सीटें खाली हैं:

BC: 2 सीटें

BC PH: 1 सीट

EW: 1 सीट

OP (Open): 10 सीटें

SC: 2 सीटें

एम्स गोरखपुर (AIIMS Gorakhpur): यहां EW में 1, OP में 3, OP PH में 1, और SC में 1 सीट रिक्त है।

आईएमएस बीएचयू डेंटल (IMS BHU Dental), वाराणसी: यहां BDS कोर्स के लिए BC में 6, EW में 4, OP में 15, OP PH में 2, SC में 6, SC PH में 1 और ST में 3 सीटें खाली हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़NEET छात्रों के लिए खुशखबरी, MBBS समेत 659 नई सीटें एड, हजारों सीटें खाली