
MCC NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड-2 फाइलन रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, पीडीएफ लिस्ट यहां देखें
NEET PG Counselling Final Result 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज, 17 दिसंबर 2025 को नीट पीजी 2025 की दूसरे राउंड का काउंसलिंग का फाइलन सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है।
MCC NEET PG round 2 final seat allotment result 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से आज 17 दिसंबर 2025 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) 2025 की दूसरे राउंड का काउंसलिंग का फाइलन सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के इस राउंड में भाग लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बढ़ गई हैं सीटें:
उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत इस बार काउंसलिंग प्रक्रिया में उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि सीटों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। हाल ही में कमेटी ने दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया में 135 नई सीटें और जोड़ी हैं। पहले घोषित 32,080 सीटों के साथ, अब इस राउंड में अलॉटमेंट के लिए उपलब्ध कुल सीटों की संख्या बढ़कर 32,215 हो गई है।
NEET PG Counselling 2025 Round 2 Final Seat Allotment Result Direct Link
NEET PG 2025 Counselling Final Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-2 फाइलन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोर और अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर "PG Medical" सेक्शन पर क्लिक करें।
3. "Candidate Activity" सेक्शन के तहत "New Registration 2025" लिंक पर जाएं।
4. अपना नीट पीजी रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
5. "Round 2 Counselling Result" के लिंक पर क्लिक करते ही आपका स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
6. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।
आगे की प्रक्रिया:
कॉलेज में रिपोर्टिंग जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में सीट आवंटित की गई है, उन्हें अगले चरणों के लिए तैयार रहना होगा। यदि उम्मीदवार अपनी आवंटित सीट को स्वीकार करते हैं, तो उन्हें आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। कॉलेज जॉइनिंग और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया 17 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट साथ ले जाने होंगे ताकि कॉलेज स्तर पर उनकी योग्यता का वेरिफिकेशन किया जा सके। इस प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, मेडिकल कॉलेजों में सत्र की कक्षाएं भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
काउंसलिंग के दूसरे राउंड का यह रिजल्ट उन मेधावी छात्रों के लिए करियर की नई दिशा तय करेगा जो देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में अपनी स्पेशलाइजेशन हासिल करना चाहते हैं। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवारों को रेगुलर रूप से आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

लेखक के बारे में
Prachiदिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।
और पढ़ें



