Hindi Newsकरियर न्यूज़MCC NEET PG counselling 2025 Round 2 choice locking last date today, seat allotment on Dec 16
MCC NEET PG counselling 2025: नीट पीजी 2025; आज रात खत्म हो रही है दूसरे राउंड की 'चॉइस लॉकिंग' की डेडलाइन!

MCC NEET PG counselling 2025: नीट पीजी 2025; आज रात खत्म हो रही है दूसरे राउंड की 'चॉइस लॉकिंग' की डेडलाइन!

संक्षेप:

MCC NEET PG 2025 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा आयोजित नीट पीजी 2025 (NEET PG 2025) काउंसलिंग के दूसरे राउंड आज 14 दिसंबर को 'चॉइस लॉकिंग' की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

Dec 14, 2025 12:05 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

MCC NEET PG 2025 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा आयोजित नीट पीजी 2025 (NEET PG 2025) काउंसलिंग के दूसरे राउंड में शामिल हो रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहद जरूरी सूचना जारी की गई है। आज 14 दिसंबर को राउंड 2 के लिए 'चॉइस लॉकिंग' की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेजों और स्पेशलाइजेशन (MD, MS, PG Diploma) को फाइनल करके लॉक नहीं किया है, उन्हें यह काम आज रात डेडलाइन खत्म होने से पहले हर हाल में पूरा करना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीट अलॉटमेंट का इंतजार 16 दिसंबर को होगा खत्म

चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद, एमसीसी (MCC) 15 से 16 दिसंबर तक सीट अलॉटमेंट के डेटा को प्रोसेस करेगी। इसके बाद, 16 दिसंबर को दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा।

यह रिजल्ट उम्मीदवार की मेरिट रैंक, उनके द्वारा भरी गई चाॅइस फिलिंग सीटों की उपलब्धता के आधार पर तय किया जाता है।

चॉइस लॉकिंग क्यों है जरूरी?

काउंसलिंग के दूसरे राउंड में सीट पाने के लिए चॉइस लॉकिंग करना अनिवार्य है। एमसीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि जो उम्मीदवार अंतिम समय सीमा तक अपनी भरी हुई चॉइस को लॉक नहीं करेंगे, उन्हें इस राउंड में सीट अलॉटमेंट के लिए कंसीडर नहीं किया जाएगा। आसान भाषा में कहें तो, अगर आपने चॉइस भर दी है, लेकिन लॉक नहीं किया है, तो आपको सीट नहीं मिलेगी।

MCC NEET PG counselling 2025: इस तरह करें अपनी 'चॉइस' लॉक

उम्मीदवारों को अपनी चॉइस लॉक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट: एमसीसी (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

लॉगिन करें: अपने क्रेडेंशियल (जैसे रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके 'NEET PG 2025 Counselling' सेक्शन में लॉगिन करें।

चाॅइस भरें/रिव्यू करें: 'Round 2 Choice Filling' लिंक पर क्लिक करके अपने भरे हुए MD, MS या PG डिप्लोमा कोर्सेज की प्राथमिकता सूची को ध्यान से जांच लें।

लॉक करें: जब आप अपनी भरी हुई प्राथमिकताओं से पूरी तरह संतुष्ट हो जाएं, तो 'Lock Choices' बटन पर क्लिक करें। ध्यान दें, एक बार लॉक करने के बाद आप अपनी चॉइस बदल नहीं पाएंगे।

कंफर्मेशन प्रिंट करें: चॉइस लॉक होने के बाद, कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

सीट अलॉटमेंट के बाद, आवंटित उम्मीदवारों को 17 से 25 दिसंबर के बीच अपने अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्टिंग और जॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आज रात तक अपनी चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया पूरी कर लें और 16 दिसंबर को आने वाले परिणाम का इंतजार करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।