MCC NEET MBBS cut off : 11.94 लाख रैंक को एमबीबीएस, क्या रही कटऑफ, कितनी रैंक पर मिली सीट
MCC Round 1 CUT OFF 2026 MBBS BDS : एमसीसी यानी मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने ऑल इंडिया कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 का प्रोविजनल रिजल्ट घोषित कर दिया है।

MCC Round 1 CUT OFF 2026 MBBS BDS : एमसीसी यानी मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने ऑल इंडिया कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 का प्रोविजनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें सीट अलॉट हुई है या नहीं। अगर किसी छात्र को अलॉटमेंट में कोई गड़बड़ी दिखाई देती है, तो 21 अगस्त दोपहर 3:59 बजे तक 'कैंडिडेट्स ग्रीवांसेज एंड क्वेरी रिड्रेसल सिस्टम' के जरिए अपनी आपत्ति एमसीसी को भेज सकते हैं। एमसीसी राउंड 1 रिजल्ट और अलॉटमेंट लिस्ट से पता चलता है कि टॉप रैंकर्स को हमेशा की तरह एम्स दिल्ली (AIIMS Delhi) अलॉट हुआ है।
अंतिम अभ्यर्थी 1194233 रैंक वाला
एमसीसी राउंड 1 में 29945 अभ्यर्थियों एमबीबीएस और बीडीएस सीट अलॉट की गई है। इसमें सबसे अंतिम अभ्यर्थी 1194233 रैंक वाला है जिसे एमबीबीएस सीट अलॉट हुई है। ओबीसी कैटेगरी के इस अभ्यर्थी को श्री सत्य साईं मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, कांचीपुरम, SBV चेन्नई कैंपस, श्री सत्य साईं नगर, अम्मापेट्टई, चेन्नई में सेल्फ फाइनेंस्ड एमबीबीएस सीट मिली है जिसकी फीस काफी ज्यादा होती है।
क्या रही एमबीबीएस और बीडीएस की कटऑफ
कैटेगरी वाइज ऑल इंडिया कोटा (AIQ) कट-ऑफ
1. एमबीबीएस कट-ऑफ (AIQ)
ओपन जनरल : 22,342
ओबीसी: 23,075
EWS : 27,179
एससी : 1,04,921
एसटी : 1,32,111
2. बीडीएस (BDS) कट-ऑफ (AIQ)
ओपन जनरल: 41017
ओबीसी : 42,060
EWS: 45,421
एससी : 1,53,144
एसटी : 1,77,533
ओपन सीट कोटा
ओपन सीट कोटा (AIIMS और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज - MBBS)
ओपन जनरल : 4,310 (आखरी अलॉटेड कॉलेज: AMU)
ओबीसी : 4,382
EWS: 5,492
एससी : 28,615
एसटी : 44,940
3. दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) कोटा
जनरल : 7,403
ओबीसी: 14,954
EWS: 14,880
एससी : 75,166
एसटी : 1,23,564
आईपी यूनिवर्सिटी (IPU) कोटा
जनरल: 6,402
ओबीसी: 12,527
EWS: 9,902
एससी : 61,656
एसटी : 1,24,759
ईएसआईसी (ESIC) कोटा (MBBS)
ओपन जनरल: 47,374
ओबीसी: 50,728
EWS: 50764
एससी: 197490
एसटी: 3,74,314
पुदुचेरी UT कोटा
जनरल: 25,541
ओबीसी : 45,261
EWS: 3,83,009
एससी : 1,92,929
एसटी : 8,66,952
डीम्ड यूनिवर्सिटीज
जनरल: 9,96,653
ओबीसी: 1,194,233
EWS: 9,83,455
एससी : 1,194,131
एसटी: 1,177,113
डीम्ड यूनिवर्सिटीज : राउंड 1 में सामान्य वर्ग को लगभग 9,96,000 रैंक तक, ओबीसी को 11,94,000 रैंक तक और ईडब्ल्यूएस को 9,83,000 रैंक तक सीट अलॉट हुई है।
एनआरआई (NRI) सीट: 9,94,000 रैंक तक अलॉट हुई है।
AMU एनआरआई कोटा: 11,28,128 रैंक तक गया है

