एमबीबीएस की खाली सीटों पर दाखिले का मौका, MCC नीट यूजी स्ट्रे काउंसलिंग के आवेदन आज से

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ऑल इंडिया कोटे की खाली बची एमबीबीएस सीटों को भरने के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) आज 12 अक्टूबर से नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी।

NEET UG Exam
नीट यूजी परीक्षा

देश भर में ऑल इंडिया कोटे की खाली बची एमबीबीएस सीटों को भरने के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) आज 12 अक्टूबर से नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर, 2026 है। चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी 12 अक्टूबर से शुरू होगी और 15 अक्टूबर तक चलेगी। उम्मीदवार 14 अक्टूबर को शाम 4 बजे से 15 अक्टूबर, 2026 को सुबह 10 बजे तक अपनी पसंद लॉक कर सकते हैं। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक होगी। एमसीसी 17 अक्टूबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट घोषित करेगा। जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट होंगी, उन्हें 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2026 के बीच अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

NEET UG काउंसलिंग 2026: स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल

रजिस्ट्रेशन शुरू 12 अक्टूबर, 2026

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर, 2026

चॉइस फिलिंग 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2026

चॉइस लॉकिंग 14 अक्टूबर, शाम 4 बजे से 15 अक्टूबर, सुबह 10 बजे तक

सीट अलॉटमेंट प्रोसेस 15 अक्टूबर से 16 अक्टूबर, 2026

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 17 अक्टूबर, 2026

अलॉट किए गए कॉलेजों में रिपोर्टिंग 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2026

MCC स्ट्रे वैकेंसी राउंड में कौन हिस्सा ले सकता है-

जिन उम्मीदवारों ने स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे इसमें भाग लेने के योग्य नहीं होंगे। जो उम्मीदवार पहले ही किसी कॉलेज में शामिल हो चुके हैं या जिनके पास राउंड के समय कोई सीट है, वे भी योग्य नहीं हैं। जिन्हें MCC काउंसलिंग के राउंड 3 में सीट अलॉट हुई थी, लेकिन वे अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट नहीं कर पाए, वे भी इसमें भाग नहीं ले सकते।

फाइनल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए नए सिरे से रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिन उम्मीदवारों के नाम सेंटर या राज्य स्तर पर अलॉटेड उम्मीदवारों की लिस्ट में होंगे, उन्हें ऑल इंडिया स्ट्रे वैकेंसी राउंड से बाहर कर दिया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

जिन उम्मीदवारों को स्ट्रे वैकेंसी राउंड में सीट अलॉट होती है, उन्हें अलॉट किए गए कॉलेज में शामिल होना होगा। अगर कोई उम्मीदवार शामिल नहीं होता है, तो उसकी सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त कर ली जाएगी और उसे आगे की किसी भी काउंसलिंग राउंड (अगर आयोजित की जाती है) में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जो उम्मीदवार स्ट्रे वैकेंसी राउंड में शामिल होना चाहते हैं, वे रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

इस प्रक्रिया से जुड़ी मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:

सीट ब्लॉकिंग होगी बंद

एमसीसी ने उन छात्रों का डेटा जारी कर दिया है जिन्होंने एमसीसी ऑल इंडिया कोटे से दाखिला ले लिया है। राज्यों से कहा गया है कि वे इन स्टूडेंट्स को काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर कर दें। इसे सीट ब्लॉकिंग रुक जाएगी।

9 अक्टूबर को ऑल इंडिया कोटा के राउंड 3 की रिपोर्टिंग समाप्त होने के बाद, MCC ने 10 अक्टूबर को नोटिस जारी कर राज्यों से कहा कि वे अपने राउंड 3 के सीट आवंटन से पहले AIQ में सीट जॉइन कर चुके उम्मीदवारों को प्रक्रिया से बाहर (Weed Out) कर दें। स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटीज़ MCC के विशेष डेटा शेयरिंग पोर्टल से उन सभी छात्रों की सूची डाउनलोड कर सकती हैं, जिन्होंने राउंड 1, 2 या 3 के तहत MCC में किसी सीट पर एडमिशन ले लिया है।

इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य सीट ब्लॉकिंग को पूरी तरह खत्म करना है, ताकि जो छात्र AIQ में पहले से सीट होल्ड कर चुके हैं, उन्हें राज्य कोटा से दोबारा सीट अलॉट न हो।

केवल 'जॉइंड' छात्र बाहर होंगे

यदि किसी छात्र ने MCC द्वारा अलॉटेड सीट पर जॉइन (रिपोर्ट) कर लिया है, तो उसे स्टेट काउंसलिंग के रिजल्ट से बाहर कर दिया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी को MCC में सीट अलॉट हुई थी लेकिन उसने जॉइन नहीं किया, तो उसे चिंता करने की आवश्यकता नहीं है; उसका नाम राज्य की काउंसलिंग प्रक्रिया में बना रहेगा।

स्टेट काउंसलिंग रिजल्ट्स पर असर: इस डेटा के आधार पर कई राज्यों (जैसे राजस्थान) के प्रोविजनल या इंडिकेटिव रिजल्ट्स संशोधित किए जाएंगे और जॉइंड छात्रों को हटाकर नया एवं निष्पक्ष फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़MCC नीट यूजी स्ट्रे काउंसलिंग के आवेदन आज से