देश में एमबीबीएस की 3275 सीटें और बढ़ीं, आ गया NMC का नया सीट मैट्रिक्स, अब NEET कटऑफ और घटने के आसार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

MBBS Seats In India : जुलाई में जहां एनएमसी के सीट मैट्रिक्स में कुल एमबीबीएस सीटें 136939 थीं, वहीं सितंबर में यह बढ़कर 140214 हो गई हैं। पहले जहां सरकारी एमबीबीएस सीटें 63296 थी, वो अब बढ़कर 63971 हो गई हैं।

MBBS Seats In India
देश में एमबीबीएस की सीटें

MBBS Seats In India : नीट यूजी छात्रों के बड़ी खुशखबरी है। देश में एमबीबीएस की सीटें और बढ़ गई हैं। एनएमसी यानी नेशनल मेडिकल कमिशन ने एमबीबीएस सीटों का लेटेस्ट सीट मैट्रिक्स जारी किया है। जुलाई में जहां एनएमसी के सीट मैट्रिक्स में कुल एमबीबीएस सीटें 136939 थीं, वहीं सितंबर में यह बढ़कर 140214 हो गई हैं। पहले जहां सरकारी एमबीबीएस सीटें 63296 थी, वो अब बढ़कर 63971 हो गई हैं। वहीं प्राइवेट सीटें पहले जहां 73,643 थी, वो अब बढ़कर 76,243 हो गई हैं। जुलाई में कुल मेडिकल कॉलेज 823 (441 सरकारी और 382 प्राइवेट) थे। अब कुल कॉलेज 836 हो गए हैं यानी इसमें 13 नए कॉलेज (4 सरकारी और 9 प्राइवेट) जुड़े हैं। एमबीबीएस सीट बढ़ने के बाद एमसीसी राउंड 3 में कई जगहों पर नीट कटऑफ गिर सकती है।

सितंबर 2026 के अनुसार राज्यवार एमबीबीएस सीटें और जुलाई से सितंबर के बीच हुआ इजाफा-

राज्य सरकारी सीटें । प्राइवेट सीटें कुल सीटें । जुलाई से सितंबर के बीच इजाफा (बढ़ी सीटें)

कर्नाटक 4,600 11,145 15,745 +350 (सरकारी: +200, प्राइवेट: +150)

उत्तर प्रदेश 5,700 8,700 14,400 +400 (सरकारी: 0, प्राइवेट: +400)

तमिलनाडु 5,349 8,950 14,299 +300 (सरकारी: 0, प्राइवेट: +300)

महाराष्ट्र 6,000 7,249 13,249 +150 (सरकारी: 0, प्राइवेट: +150)

तेलंगाना 4,400 6,050 10,450 +200 (सरकारी: 0, प्राइवेट: +200)

राजस्थान 4,480 3,800 8,280 +200 (सरकारी: 0, प्राइवेट: +200)

गुजरात 4,250 3,550 7,800 +50 (सरकारी: 0, प्राइवेट: +50)

आंध्र प्रदेश 3,565 4,050 7,615 +150 (सरकारी: +50 प्राइवेट: +100)

पश्चिम बंगाल 4,500 2,850 7,350 +150 (सरकारी: +150, प्राइवेट: 0)

मध्य प्रदेश 3,020 3,100 6,120 +100 (सरकारी: 0, प्राइवेट: +100)

केरल 1,855 3,899 5,754 +50 (सरकारी: 0, प्राइवेट: +50)

बिहार 1,810 2,850 4,660 +500 (सरकारी: +100, प्राइवेट: +400)

हरियाणा 1,060 2,000 3,060 +100 (सरकारी: 0, प्राइवेट: +100)

छत्तीसगढ़ 1,725 1,300 3,025 +100 (सरकारी: 0, प्राइवेट: +100)

ओडिशा 1,850 1,150 3,000 +50 (सरकारी: 0, प्राइवेट: +50)

पंजाब 900 950 1,850 0 (कोई बदलाव नहीं)

पुडुचेरी 180 1,650 1,830 +50 (सरकारी: 0, प्राइवेट: +50)

जम्मू और कश्मीर 1,600 150 1,750 +75 (सरकारी: +75, प्राइवेट: 0)

असम 1,975 0 1,975 +100 (सरकारी: +100, प्राइवेट: 0)

झारखंड 800 850 1,650 +150 (सरकारी: 0, प्राइवेट: +150)

उत्तराखंड 625 900 1,525 +50 (सरकारी: 0, प्राइवेट: +50)

दिल्ली 1,165 250 1,415 0 (कोई बदलाव नहीं)

हिमाचल प्रदेश 721 150 871 0 (कोई बदलाव नहीं)

मणिपुर 400 150 550 0 (कोई बदलाव नहीं)

त्रिपुरा 200 300 500 0 (कोई बदलाव नहीं)

गोवा 250 0 250 0 (कोई बदलाव नहीं)

मेघालय 100 150 250 0 (कोई बदलाव नहीं)

चंडीगढ़ 200 0 200 0 (कोई बदलाव नहीं)

पिछले साल की तुलना में 13000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं

पिछले साल से तुलना की जाए तो इस वर्ष भारत में कुल एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़कर 1,40,214 हो गई है (जो शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में 1,27,028 थी)। कुल 13,186 एमबीबीएस सीटें बढ़ी हैं। देश में कुल मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 836 हो गई है। इस साल 38 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई है।

बिहार:

सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है (2 नए सरकारी कॉलेज मंजूर हुए: श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर - 50 सीटें और राजकीय मेडिकल कॉलेज छपरा सारण - 50 सीटें)। सरकारी सीटें 290 बढ़कर 1,520 से 1,810 हो गई हैं। 3 नए प्राइवेट कॉलेजों को भी मंजूरी/सीट आवंटन मिला है (केके मेडिकल कॉलेज - 100 सीटें, ममता मेडिकल कॉलेज - 100 सीटें, और कुरमा संस्कृति मेडिकल कॉलेज - 50 सीटें)।

आंध्र प्रदेश: 19 सरकारी कॉलेज हैं; कुल सीटें 3,290 से 275 बढ़कर 3,565 हो गई हैं।

असम: 16 सरकारी कॉलेज हैं; कुल सीटें 1,875 से 100 बढ़कर 1,975 हो गई हैं।

छत्तीसगढ़: 15 कॉलेज हैं; कुल सीटें बढ़कर 1,725 हो गई हैं।

चंडीगढ़: 1 कॉलेज; सीटें 50 बढ़कर 200 हो गई हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़देश में एमबीबीएस की 3275 सीटें और बढ़ीं, आ गया NMC का नया सीट मैट्रिक्स