Hindi Newsकरियर न्यूज़MBBS Seats: How far behind Jharkhand in MBBS seats from UP and Bihar cg see details state wise medical seats
MBBS : एमबीबीएस सीटों में झारखंड यूपी व बिहार से कितना पीछे, देखें मेडिकल सीटों का ब्योरा

MBBS : एमबीबीएस सीटों में झारखंड यूपी व बिहार से कितना पीछे, देखें मेडिकल सीटों का ब्योरा

संक्षेप:

झारखंड में महज 1255 एमबीबीएस सीटें हैं। पड़ोसी राज्यों की बात करें तो छत्तीसगढ़ में 2425, ओडिशा में 2700, बिहार में 3545, पश्चिम बंगाल में 6499 और उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस सीटों की संख्या 13425 है।

Sat, 25 Oct 2025 11:20 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, रंजन, रांची
share Share
Follow Us on

मेडिकल की पढ़ाई के मामले में झारखंड अपने सभी पड़ोसी राज्यों से पीछे है। देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 128925 सीटें हैं। जिनमें झारखंड में महज 1255 सीटें हैं। पड़ोसी राज्यों की बात करें तो छत्तीसगढ़ में 2425, ओडिशा में 2700, बिहार में 3545, पश्चिम बंगाल में 6499 और उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस सीटों की संख्या 13425 है। मेडिकल कॉलेज की बात करें तो झारखंड में जहां 10 मेडिकल कॉलेज हैं, वहीं, छत्तीसगढ़ में 16, ओडिशा में 21, बिहार में 25, पश्चिम बंगाल में 41 एवं उत्तर प्रदेश में कुल 88 मेडिकल कॉलेज हैं। हालांकि आबादी की तुलना में देखें तो 2011 की जनगणना के हिसाब से बिहार में जहां 28519 की जनसंख्या पर एमबीबीएस की एक सीट है, वहीं झारखंड में 26215 पर एक सीट। वहीं, ओडिशा में 15518, उत्तर प्रदेश में 14897, पश्चिम बंगाल में 14032 और छत्तीसगढ़ में महज 10515 की आबादी पर एमबीबीएस की एक सीट है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिहार, बंगाल और यूपी में 3-3, ओडिशा में 2 व झारखंड में 1 कॉलेज को मान्यता

नेशनल मेडिकल काउंसिल ने सत्र 2025-26 में देशभर में 11400 सीटें बढ़ाई हैं। जिनमें झारखंड में एक नए मेडिकल कॉलेज में 100 सीटें पर दाखिले की अनुमति दी है। जबकि, ओडिशा के दो नए मेडिकल कॉलेजों में 200, बिहार में तीन नए मेडिकल कॉलेजों में 250, यूपी में तीन नए मेडिकल कॉलेजों में 200 व पश्चिम बंगाल में तीन नए मेडिकल कॉलेजों में 250 सीटों पर दाखिले की अनुमति दी है।

ये भी पढ़ें:एनएमसी ने 10650 नई एमबीबीएस सीटों और 41 नए मेडिकल कॉलेजों को दी मंजूरी

बिहार में 300, झारखंड में 100 सीटें बढ़ीं

पूर्व से संचालित मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ने की बात करें इस मामले में भी झारखंड पीछे रह गया। नेशनल मेडिकल काउंसिल ने सत्र 2025-26 में बिहार के 5 मेडिकल कॉलेजों में 300 सीटें बढ़ाई हैं, जबकि, झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों में कुल 100 सीटें बढ़ी हैं। जिसमें एमजीएम, जमशेदपुर व मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में 50-50 सीटें बढ़ाई गयी हैं। वहीं, ओडिशा के एक मेडिकल कॉलेज में 100 सीटें, छत्तीसगढ़ के तीन मेडिकल कॉलेजों में 250 सीटें, पश्चिम बंगाल के 10 मेडिकल कॉलेजों में 475 और उत्तर प्रदेश के 11 मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें बढ़ाई गयी हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ के एक मेडिकल कॉलेज में 50 सीटें और पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 1 सीट घटाई गई है। कुल सीटों की बात करें तो सत्र 2025-26 में झारखंड के नए- पुराने मेडिकल कॉलेजों में जहां 200 अतिरिक्त सीटें मिली हैं, वहीं बिहार में 550, ओडिसा में 300, छत्तीसगढ़ में 250, पश्चिम बंगाल में 725 और उत्तर प्रदेश में 900 अतिरिक्त सीटें मिली हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।