MBBS : NEET छात्रों के खुशखबरी, बिहार के 2 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 70 सीटें बढ़ीं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिहार से एमबीबीएस करना चाह रहे नीट यूजी छात्रों के लिए खुशखबरी है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने नालंदा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 50 सीटों की बढ़ोतरी की गयी।

एमबीबीएस

बिहार से एमबीबीएस करना चाह रहे नीट यूजी छात्रों के लिए खुशखबरी है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने नालंदा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 50 सीटों की बढ़ोतरी की गयी। एनएमसीएच में अब 200 सीटों पर एमबीबीएस यूजी स्नातक पर नामांकन लिया जाएगा। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रो. उषा कुमारी ने बताया कि वर्ष 2026-27 से कॉलेज में 150 से बढ़ कर 200 सीटों पर नामांकन होगा। इसके लिए एनएमसी की ओर से मंजूरी दी गयी है। प्राचार्या ने इस उपलब्धि को अस्पताल के अधीक्षक, विभागाध्यक्ष, चिकित्सक, सीनियर रेजिडेंट्स, पीजी स्टूडेंट, नर्सिंग स्टाफ, प्रशासनिक कर्मचारियों के सतत प्रयास का परिणाम बताते हुए कहा कि टीम वर्क से यह सफलता मिली है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी के साथ बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देती है। एनएमसीएच परिवार समर्पण और टीम भावना के साथ आगे भी चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को छूने का प्रयास करेगा।

श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में अब 150 सीटों पर एमबीबीएस में दाखिला

श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में नये सत्र से 120 की जगह 150 सीटों पर दाखिला होगा। नेशनल मेडिकल कमीशन ने कॉलेज को सीट बढ़ाने का पत्र सोमवार को भेज दिया है। इसकी जानकारी प्राचार्य प्रो डॉ कुमारी विभा ने दी। उन्होंने बताया कि एसकेएमसीएच के लिए यह गौरव की बात है। सीट बढ़ने पर कॉलेज में एनएमसी के नोडल अफसर डॉ सुशांत शर्मा ने भी खुशी जताई है। नेशनल मेडिकल कमीशन की टीम ने पिछले दिनों का निरीक्षण किया था। यह निरीक्षण सीट बढ़ाने को लेकर था। प्राचार्य ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन ने निरीक्षण के बाद सीट बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सत्र 2026-27 से 150 सीटों पर दाखिला लिया जाउगा।

प्राचार्य ने बताया कि सीट बढ़ने से अधिक छात्रों को फायदा होगा। बताया कि एमबीबीएस के साथ पीजी की सीटें बढ़ाने के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही पीजी के लिए भी एनएमसी की टीम आने वाली है। उम्मीद है कि पीजी की सीट भी बढ़ायी जाएंगी। एसकेएमसीएच में पीडिया, पीएसएम, फार्मा जैसे विषयों में पीजी की सीटें बढ़ने वाली है।

नीट यूजी की ओएमआर शीट जारी

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को नीट-यूजी 2026 की ओएमआर शीट और उत्तरों की स्कैन कॉपी जारी कर दी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। पेपर लीक के आरोपों के बाद नीट-यूजी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद दोबारा 21 जून को परीक्षा का आयोजन किया गया था। एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओएमआर शीट और उत्तरों की स्कैन कॉपी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। साथ ही इन्हें उम्मीदवारों के पंजीकृत ई-मेल पर भी भेजा गया है। उम्मीदवार 15 जुलाई तक उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक उत्तर को चुनौती देने के लिए 200 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।