MBBS : वाराणसी के नए ESIC मेडिकल कॉलेज की 50 एमबीबीएस सीटों पर दाखिला इसी सप्ताह से

MBBS : वाराणसी के नए ESIC मेडिकल कॉलेज की 50 एमबीबीएस सीटों पर दाखिला इसी सप्ताह से

संक्षेप:

वाराणसी में ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज ऐंड हास्पिटल में इसी सप्ताह से एमबीबीएस में दाखिला शुरू होगा। यहां 50 सीटों पर दाखिला होगा। यह बीएचयू के बाद शहर का दूसरा मेडिकल कॉलेज है।

Oct 17, 2025 09:20 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, वाराणसी
share

वाराणसी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) मेडिकल कॉलेज ऐंड हास्पिटल में इसी सप्ताह से एमबीबीएस में दाखिला शुरू होगा। इसके लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की मंजूरी मिल गई है। नीट काउंसिलिंग के राउंड-3 में यहां पर दाखिला होगा। इसके साथ बचे हुई सीट पर पर मॉप अप राउंड से एडमिशन होगा। ईएसआइसी अस्पताल में वाराणसी सहित देश के 10 शहरों नोएडा, अंधेरी, दिल्ली, लुधियाना, नरोड़ा (गुजरात), इंदौर, जयपुर, बेल्टोला (असम), रांची में एक साथ मेडिकल कॉलेज शुरू किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बनारस में एनएमसी ने फैकल्टी की कमी सहित कई बिन्दुओं पर दाखिला की अनुमति नहीं दी थी। सुधार के बाद फिर से एनएमसी को रिव्यू लेटर भेजा गया था। इसके बाद दाखिले के लिए अनुमति मिल गई है। ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज ऐंड हास्पिटल के डीन प्रो. सेल्वा कुमार चेलैया ने कहा कि इसी सप्ताह से यहां पर दाखिला शुरू होगा।

बीएचयू के बाद दूसरा मेडिकल कॉलेज

बीएचयू के बाद शहर में ईएसआईसी दूसरा शासकीय मेडिकल कॉलेज होगा। बीएचयू में एमबीबीएस की सौ सीटे हैं। वहीं यहां पर 50 सीटे हैं। इसके साथ ही तीसरा मेडिकल कॉलेज पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल को बनाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
एमबीबीएस दाखिले में 152 नीट छात्रों ने फिर किया खेल, फर्जी डॉक्यूमेंट से मेडिकल

देश में MBBS की सीटें 1.26 लाख के पार

नीट यूजी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश में एमबीबीएस की सीटों की संख्या 813 मेडिकल कॉलेजों में 126725 पहुंच गई है। एनएमसी यानी नेशनल मेडिकल कमिशन ने इस सप्ताह शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमबीबीएस सीटों का रिवाइज्ड फाइनल सीट मैट्रिक्स जारी किया है। इससे पहले 812 मेडिकल कॉलेजों में कुल 126600 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध बताई गई थीं, जिसमें एनएमसी द्वारा मंज़ूर की गई 9075 MBBS सीटें शामिल हैं। इस सप्ताह जारी रिवाइज्ड एनएमसी सीट मैट्रिक्स 2025 में मेडिकल की 9200 सीटें जोड़ी गई हैं। फाइनल सीट मैट्रिक्स की डिटेल्स के मुताबिक भारत में एमबीबीएस सीटों की संख्या पिछले वर्ष 117750 से बढ़कर 126725 हो गई है। मंजूर की गई एक्स्ट्रा एमबीबीएस सीटों के साथ-साथ मौजूदा मेडिकल स्नातक सीटों के रिन्यूअल को दी गई स्वीकृति के बाद अंतिम एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स जारी किया गया है। रिन्यूअल के समय 456 सीटों में कटौती की गईं क्योंकि उनका नवीनीकरण नहीं हो सका।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।