MBBS : कटऑफ बढ़ी, नीट में 384 अंक तक मिली एमबीबीएस सीट, ओपन में 29 मार्क्स का उछाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

MBBS NEET UG cut off : महाराष्ट्र में एमबीबीएस एडमिशन के लिए नीट यूजी कटऑफ में इस साल इजाफा हुआ है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए ओपन कैटेगरी कटऑफ पहली मेरिट लिस्ट में 538 मार्क्स तक पहुंच गया है, जो पिछले साल 509 था।

neet mbbs cut off
मेडिकल दाखिला

MBBS NEET UG cut off : महाराष्ट्र में एमबीबीएस एडमिशन के लिए नीट यूजी कटऑफ में इस साल तगड़ा इजाफा हुआ है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए ओपन कैटेगरी कटऑफ पहली मेरिट लिस्ट में 538 मार्क्स तक पहुंच गया है, जो पिछले साल 509 था। यानी 29 मार्क्स का इसमें सीधे सीधे इजाफा हुआ है। राज्य में नीट यूजी 85 फीसदी स्टेट कोटा काउंसलिंग के तहत मेडिकल एडमिशन कराने वाले स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। फर्स्ट लिस्ट के विश्लेषण से पता चलता है कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ज्यादातर कैटेगरी में यह बढ़ोतरी दिख रही है। यह वृद्धि री नीट और बढ़े हुए कटऑफ का असर मानी जा रही है।

ओबीसी कटऑफ भी पिछले साल के 505 से बढ़कर इस साल 533 हो गया है, जबकि SEBC कटऑफ 504 से बढ़कर 529 हो गया है। SC वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 431 से बढ़कर 463 हो गया है, जबकि एसटी उम्मीदवारों के लिए यह 342 से बढ़कर 384 हो गया है।

कैटेगरी | 2025 कटऑफ | 2026 कटऑफ |

| ओपन | 509 | 538

| OBC | 505 | 533

| SEBC | 504 | 529

| EWS | 488 | 513

| SC | 431 | 463

| ST | 342 | 384

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में कटऑफ में मामूली बदलाव

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक प्राइवेट गैर सहायता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में बढ़ोतरी बहुत कम रही है। ओपन-कैटेगरी कटऑफ पिछले साल के 479 से बढ़कर इस साल 482 हो गया है। वहीं OBC का कटऑफ 479 से घटकर 476 और SEBC का 477 से घटकर 462 हो गया। SC का कटऑफ 423 से बढ़कर 437 और ST का 329 से बढ़कर 358 अंक हो गया। हालांकि इस साल कटऑफ पिछले साल की तुलना में बढ़ा है लेकिन 2024 के मुकाबले अभी भी काफी कम है। 2024 में सरकारी कॉलेजों में ओपन कैटेगरी का कटऑफ 642 और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 602 अंक था।

राज्य कोटे की 8129 एमबीबीएस सीटों पर होना है दाखिला

महाराष्ट्र सीईटी सेल राज्य के 65 मेडिकल कॉलेजों की 8129 MBBS सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चला रहा है। पहले राउंड में 8065 सीटें अलॉट की गईं जबकि दिव्यांग और अनाथ श्रेणी की 64 सीटें खाली रह गईं।

बीडीएस में 2517 सीटें

बीडीएस एडमिशन के लिए पहले राउंड में 28 कॉलेज हिस्सा ले रहे हैं जिनमें कुल 2517 सीटें हैं। इनमें से 2444 सीटें अलॉट हो चुकी हैं जबकि दिव्यांग, अनाथ और इंस्टीट्यूशनल कोटे के तहत 73 सीटें खाली हैं।

4 सितंबर तक कंफर्म करना होगा एडमिशन

जिन कैंडिडेट्स को पहले राउंड में सीटें अलॉट हुई हैं, उन्हें एडमिशन कन्फर्म करने के लिए 31 अगस्त से 4 सितंबर के बीच अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जरूरी फीस के साथ अपने-अपने कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। बैंक हॉलिडे पर, कॉलेजों को चेक से पेमेंट लेने की इजाजत होगी। हालांकि, कैंडिडेट्स को अगले वर्किंग डे पर चेक की जगह डिमांड ड्राफ्ट देना होगा। CET सेल ने कहा कि डिमांड ड्राफ्ट जमा न करने पर एडमिशन कैंसिल हो सकता है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़कटऑफ बढ़ी, नीट में 384 अंक तक मिली एमबीबीएस सीट