MBBS Exam : एमबीबीएस आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा देने नहीं पहुंचा एक भी छात्र, 200 छात्रों ने किया बहिष्कार

लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
Follow us on Google News
share

पटना मेडिकल कॉलेज के औषधि विभाग के वर्ष 2022 बैच के एमबीबीएस छात्रों ने आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा का बहिष्कार किया। यह परीक्षा बुधवार को एक से दो बजे के बीच होनी थी।

mbbs seat

पटना मेडिकल कॉलेज के औषधि विभाग के वर्ष 2022 बैच के एमबीबीएस छात्रों ने आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा का बहिष्कार किया। यह परीक्षा बुधवार को एक से दो बजे के बीच होनी थी। कॉलेज प्रशासन और संबंधित विभाग ने परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन छात्र नहीं आए।

औषधि विभाग के अंतिम बैच के छात्रों की पहली आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा 11 मई को हुई थी। 12 मई को प्रैक्टिकल और वाइवा लिया गया था। लेकिन इस परीक्षा में कदाचार की जानकारी मिलने के बाद पटना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप के आदेश पर 16 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद परीक्षा की नई तिथि 20 और 21 मई निर्धारित की गयी। लिखित परीक्षा 20 मई को एक से दो बजे के बीच होनी थी। प्रैक्टिकल और वाइवा 21 मई को तय किया गया था। लेकिन 20 मई की परीक्षा में एक भी छात्र उपस्थित नहीं हुए। सभी ने इसका बहिष्कार कर दिया।

कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए चिकित्सक शिक्षकों का रोस्टर भी तैयार किया गया था। इसमें डॉ. राजन कुमार, डॉ. डीके सिन्हा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. पीएन झा और डॉ. रवि कुमार रंजन शामिल हैं। उड़न दस्ता टीम को भी भेजा था। परीक्षा में औषधि विभाग के दो सौ छात्रों को शामिल होना था, लेकिन एक भी छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे।

आंतरिक परीक्षा पास करने के बाद मिलता है सेंटअप का मौका: पीएमसी प्रशासन की मानें तो एक बैच में तीन बार आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा एक छात्र को देनी होती है। इसमें दो आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा के रिजल्ट पर छात्रों को सेंटअप परीक्षा देने का मौका मिलता है। दूसरी मूल्यांकन परीक्षा अगस्त में होगी। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप ने बताया कि अब नई तिथि जारी नहीं होगी। छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।