MBBS Exam : एमबीबीएस परीक्षा में धांधली के गुमनाम ईमेल से हड़कंप, जांच में मिले गड़बड़ी के संकेत

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share

पटना के IGIMS में 2025 की एमबीबीएस और पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षाओं में धांधली के आरोप सामने आए हैं। एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ईमेल में दावा किया गया है कि कुछ परीक्षाओं में पैसे लेकर उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गईं।

MBBS Exam : एमबीबीएस परीक्षा में धांधली के गुमनाम ईमेल से हड़कंप, जांच में मिले गड़बड़ी के संकेत

पटना के आईजीआईएमएस में एमबीबीएस और पीजी के अंतिम वर्ष 2025 की परीक्षा में धांधली के आरोपों के अनजान ईमेल से हड़कंप मचा हुआ है। ईमेल से मिली शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी के संकेत मिलने के बाद बैठकों का दौर जारी है। अनजान व्यक्ति ने संस्थान के निदेशक डॉ. बिंदे कुमार और डीन (परीक्षा) को ईमेल कर यह आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय द्वारा ली गई अंतिम वर्ष के कुछ परीक्षाओं में धांधली हुई है। पैसा लेकर आंसर शीट उपलब्ध कराने का आरोप लगाया गया है। इस कथित धांधली में कॉलेज के ही शिक्षकेत्तर कर्मियों के ही शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता ने अपनी पहचान उजागर नहीं की

शिकायतकर्ता ने अपनी पहचान उजागर न करने की बात करते हुए लिखा कि करीब 40 से 50 छात्र इस गड़बड़ी में शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते अभी तक दो बैठक की गई हैं। एक बैठक बिते 17 मार्च को निदेशक कक्ष में बैठक बुलाई गई थी। उसके बाद डीन (परीक्षा) कक्ष में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई। बैठक में डीन, एसोसिएट डीन, रजिस्टार और विभिन्न विभागाध्यक्ष शामिल हुए थे। बैठक में एमबीबीएस परीक्षा 2025 से जुड़े सीलबंद पैकेट खोले गए। जिनमें उत्तर पुस्तिकाएं, कोडेड लीफलेट एवं उपस्थिति पत्रक शामिल थे।

कई स्तर पर विसंगतियां और जालसाजी की आशंका

जांच में कई स्तर पर विसंगतियां और जालसाजी की आशंका सामने आई है। इसके बाद सभी संदिग्ध दस्तावेजों को फिर से सील कर आगे की कार्रवाई के लिए सुरक्षित रख दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक सही से जांच हो तो एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। इस मामले में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों के मुताबिक अभी तक आरोपित कर्मी के खिलाफ ठोस कार्रवाई या जांच को लेकर कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। ऐसे में कई छात्रों और अभिभावकों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर परीक्षा में अनियमितता की कथित शिकायतों पर गंभीरता से लेना की अपील की है।

अहम बिंदु

- डॉ.नीरू गोयल को बनाया गया नया डीन, प्रारंभिक जांच के बाद बैठकों का दौर जारी

- विशेष बैठक में सीलबंद पैकेट खोले गए, जालसाजी के मिले संकेत

- शिकायतकर्ता ने 40 से 50 विद्यार्थियों पर गड़बड़ी में शामिल होने का लगाया आरोप

डीन प्रकाश कुमार दूबे ने दिया इस्तीफा

इस बीच 2 अप्रैल को डीन (परीक्षा) प्रकाश कुमार दूबे को बदल दिया गया। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने इस्तीफा दिया है। जिसके बाद आईजीआईएमएस की गायनी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नीरू गोयल को डीन (परीक्ष) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वहीं परीक्षा में धांधली के आरोप को लेकर 7 अप्रैल को विशेष बैठक बुलायी गई थी। जिसमें डीन (परीक्षा), सहायक डीन-1, सहायक डीन-2, रजिस्टार, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और फर्मोकॉलोजी के विभागाध्यक्षों शामिल हुए थे। वहीं इस मामले में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजीत गुहा से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।