Hindi Newsकरियर न्यूज़MBBS doctors will get specialist status without pass NEET PG md ms degree medical uk government decision
MBBS : एमबीबीएस डॉक्टरों को PG डिग्री के बगैर मिलेगा स्पेशलिस्ट का दर्जा, जानें क्या होगी शर्त

MBBS : एमबीबीएस डॉक्टरों को PG डिग्री के बगैर मिलेगा स्पेशलिस्ट का दर्जा, जानें क्या होगी शर्त

संक्षेप:

उत्तराखंड में एमबीबीएस डॉक्टरों को बगैर पीजीए किए विशेषज्ञ का दर्ज मिलेगा। हालांकि इनके बोर्ड पर नॉन पीजी स्पेशलिस्ट लिखा होगा। उत्तराखंड सरकार विशेषज्ञों की कमी दूर करने के लिए नॉन पीजी स्पेशलिस्ट का कैडर तैयार करने जा रही है।

Dec 04, 2025 10:04 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, विमल पुर्वाल, देहरादून
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में पांच साल सेवा के बाद एमबीबीएस डॉक्टरों को विशेषज्ञ का दर्ज मिलेगा। उत्तराखंड सरकार विशेषज्ञों की कमी दूर करने के लिए नॉन पीजी स्पेशलिस्ट का कैडर तैयार करने जा रही है। कई सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के करीब 50 फीसदी पद खाली हैं। इन पदों को भरने के तमाम प्रयासों के बाद भी अगले कुछ साल तक विशेषज्ञ डॉक्टर मिलने मुश्किल हो रहे हैं। ऐसे में सरकार मेडिकल अफसरों को विशेषज्ञ के तौर पर तैयार करने की योजना बना रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ की जाएगी और पांच साल अनुभव के बाद उन्हें भी विशेषज्ञ के तौर पर तैनात किया जाएगा। हालांकि सरकार अनुभव के आधार पर यह दर्जा देगी। उनके बोर्ड पर नॉन पीजी स्पेशलिस्ट लिखा होगा। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया, अनुभवी डॉक्टरों की अस्पतालों में तैनाती से मरीजों को लाभ मिलेगा और विशेषज्ञ के अभाव में उनको रेफर नहीं होना पड़ेगा।

विशेषज्ञों की कमी से अस्पतालों में दिक्कत

प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों के 1200 के करीब पद हैं। करीब 50 फीसदी पद खाली हैं। ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से जगह-जगह परेशानी हो रही है और आंदोलन भी चल रहे हैं। सरकार विशेषज्ञ डॉक्टर लाने के लिए हर महीने सात लाख तक वेतन ऑफर कर रही है, मगर डाॅक्टर तैयार नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:एमबीबीएस दाखिले के लिए कटऑफ बुरी तरह गिरी, नीट में 154 मार्क्स वाले को भी दाखिला

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में एमबीबीएस डॉक्टरों को अब अनुभव के आधार पर विशेषज्ञ डॉक्टर बनाए जाने की योजना है। इसके लिए नॉन पीजी स्पेशलिस्ट कैडर का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस संदर्भ में नेशनल मेडिकल कमीशन से भी राय ली जा रही है।

नेशनल मेडिकल कमीशन से लिया जा रहा है परामर्श

अफसरों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर इस संदर्भ में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके तहत सबसे पहले नेशनल मेडिकल कमीशन से परामर्श लिया जाएगा। सहमति के बाद इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।