डाकुओं के गांव से बदनाम इलाके से निकला डॉक्टर, NEET में 5.84 लाख रैंक पर मिली सरकारी MBBS सीट

लाइव हिन्दुस्तान
share

एक गांव जिसे डाकुओं का गांव कहा जाता रहा है, वह अब डॉक्टर का गांव कहा जाएगा। यहां के कलिमुल्लाह नाम के छात्र ने नीट यूजी में शानदार प्रदर्शन कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट में दाखिला लिया है।

Kalimullah with his family
कलिमुल्लाह अपने परिवार के साथ

पश्चिम बंगाल का एक गांव जिसे डाकुओं का गांव कहा जाता रहा है, वह अब डॉक्टर का गांव कहा जाएगा। यहां के कलिमुल्लाह नाम के छात्र ने नीट यूजी में शानदार प्रदर्शन कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट में दाखिला लिया है। बांकुड़ा के ओंदा ब्लॉक के पुलिसोल के मुख्यापाड़ा गांव के लाल की इस सफलता के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अब उनके गांव को ‘डाकू के गांव’ नहीं, बल्कि ‘डॉक्टर के गांव’ के नाम से जाना जाए। राज्य स्तर पर करीब आठ हजार रैंक हासिल करने वाले कलिमुल्लाह की सफलता से उनके परिवार के साथ पूरा गांव उत्साहित है। कालिमुल्लाह पैरों की संरचनात्मक समस्या के कारण दिव्यांग हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी लड़खड़ाकर चलना पड़ता है। हालांकि उन्होंने इस शारीरिक बाधा को कभी भी अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया।

नीट की तैयारी ऑनलाइन की थी

कलिमुल्लाह बचपन से ही पढ़ाई में होनहार छात्र रहे हैं। एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले कलिमुल्लाह के पिता बू अली मंडल एग्री मैकेनिकल विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी हैं, जबकि उनकी मां ममिना मंडल हाउसवाइफ हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद कलिमुल्लाह ने पढ़ाई का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने वर्ष 2023 में उन्होंने पुनीशोल बोर्ड हाई स्कूल से 657 अंक हासिल किए, जो उनके स्कूल के इतिहास का अब तक का सबसे उच्चतम स्कोर है। बांकुड़ा के बंग विद्यालय से 440 अंक हासिल कर 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन नीट की तैयारी की और अपनी मेहनत के दम पर मेडिकल कॉलेज में दाखिला हासिल किया। नीट के लिए किसी भी कोचिंग सेंटर में दाखिला नहीं लिया। उन्होंने अपनी पूरी तैयारी घर पर रहकर केवल ऑनलाइन कक्षाओं से की। वे खुद के नोट्स तैयार करते थे, NCERT किताबों को गहराई से पढ़ते थे और उनके साथ नियमित रूप से मॉक टेस्ट देते थे।

NEET में क्या रही रैंक

नीट में उनकी ऑल इंडिया रैंक 584588 और राज्य स्तर (पश्चिम बंगाल) पर रैंक 8,000 रही। इस शानदार प्रदर्शन के बल पर उन्हें बांकुड़ा सम्मेलनी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस (MBBS) कोर्स में प्रवेश मिला है।

बेहद पिछड़ा है गांव

मुख्यापाड़ा गांव गांव शिक्षा और विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। एक टीवी रिपोर्ट के मुताबिक गांव के लगभग 10 फीसदी लोग खेती करते हैं, अधिकांश लोग फेरीवाले (हॉकर्स) का काम करते हैं और बाकी के ज्यादातर लोग दैनिक मजदूरी करते हैं। इस संघर्षपूर्ण माहौल से निकलकर कालिमुल्लाह अपने गांव से डॉक्टर बनने वाले पहले व्यक्ति बनने जा रहे हैं। उनके इस ऐतिहासिक सफर से पूरे गांव के लोग और उनके स्कूल के शिक्षक बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कलिमुल्लाह की सफलता गांव के दूसरे बच्चों के लिए भी मिसाल बन रही है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को पढ़ाई और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

डॉक्टर बनकर गरीबों का मुफ्त इलाज करना लक्ष्य

कलिमुल्लाह का सपना सिर्फ डॉक्टर बनना नहीं है। वह डॉक्टर बनने के बाद अपने गांव और आसपास के गरीब व जरूरतमंद लोगों का मुफ्त इलाज करना चाहते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने खुद संसाधनों की कमी के बावजूद ऑनलाइन पढ़ाई के जरिए नीट की तैयारी की है। इसलिए वह नहीं चाहते कि अवसरों की कमी के कारण किसी प्रतिभाशाली छात्र या छात्रा की पढ़ाई रुक जाए। भविष्य में कलिमुल्लाह ऐसे विद्यार्थियों की मदद करना चाहते हैं जो आर्थिक या संसाधनों की कमी के कारण नीट की तैयारी नहीं कर पाते। उनका लक्ष्य है कि जरूरतमंद बच्चों को मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन और सहयोग मिल सके।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़'डाकुओं के गांव' से निकला डॉक्टर, NEET में 5.84 लाख रैंक पर मिली सरकारी MBBS सीट