प्राइवेट MBBS सीट की कटऑफ 443 तक गिरी, सरकारी के लिए कड़ा मुकाबला, NRI को 218 अंक पर दाखिला

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

महाराष्ट्र के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस एडमिशन के लिए नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड में कटऑफ गिरकर 443 मार्क्स हो गया है, जबकि सरकारी कॉलेजों में ओपन-कैटेगरी का कटऑफ 534 पर बना हुआ है।

mbbs admission
एमबीबीएस दाखिला

NEET UG MBBS Cut Off : महाराष्ट्र के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस एडमिशन के लिए नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड में कटऑफ गिरकर 443 मार्क्स हो गया है, जबकि सरकारी कॉलेजों में ओपन-कैटेगरी का कटऑफ 534 पर बना हुआ है। हाल ही में बने एनकेपी साल्वे प्राइवेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में NRI कोटे की सीटों को ऑल इंडिया कोटा (AIQ) में बदलने के बाद कट-ऑफ गिरकर 218 मार्क्स हो गया है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने रविवार को 2026-27 एकेडमिक ईयर के एडमिशन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की, जिसमें उपलब्ध 8814 सीटों में से 8811 सीटें स्टूडेंट्स को अलॉट की गईं।

फीस 17 लाख या 35 लाख

दो प्राइवेट मेडिकल यूनिवर्सिटी ने NRI कोटे की सीटों को ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों में बदलने की घोषणा की थी, जिससे स्टूडेंट्स को उम्मीद थी कि ये सीटें AIQ फीस यानी 17 लाख रुपये में मिलेंगी। हालांकि कॉलेज इन सीटों के लिए NRI फीस के तौर पर 35 लाख रुपये मांग रहे हैं, जिससे आवेदकों में कन्फ्यूजन पैदा हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पेरेंट्स की प्रतिनिधि सुधा शेनॉय ने कहा कि ज्यादा फीस कई परिवारों की पहुंच से बाहर है, जिससे MBBS करना चाह रहे स्टूडेंट्स को अपने प्लान पर दोबारा सोचना पड़ रहा है।

43 सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सभी 5065 सीटें और 25 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की सभी 3299 सीटें अलॉट कर दी गई हैं। दो प्राइवेट मेडिकल यूनिवर्सिटी की 450 सीटों में से 447 सीटें अलॉट की गई हैं।

सरकारी कॉलेजों में सभी कैटेगरी में कट-ऑफ ज्यादा रहा

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 510 मार्क्स, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 529, सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा वर्ग (SEBC) के लिए 522, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 459 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 383 मार्क्स।

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में कटऑफ

EWS के लिए 451 मार्क्स, OBC के लिए 429, SEBC के लिए 418, SC के लिए 414 और ST कैंडिडेट्स के लिए 349 मार्क्स।

तीसरे राउंड में सीट पाने वाले स्टूडेंट्स को अपने-अपने कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा और 14 अक्टूबर तक एडमिशन कन्फर्म करना होगा। CET सेल ने बैंक की छुट्टियों के दिन चेक से फीस पेमेंट की इजाजत दी है, लेकिन अगले वर्किंग डे पर चेक की जगह डिमांड ड्राफ्ट देना होगा।

बीडीएस में 88 सीटें खाली

बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) एडमिशन के तीसरे राउंड में उपलब्ध 2617 सीटों में से 2529 सीटें अलॉट कर दी गई हैं और 88 सीटें खाली रह गई हैं। पांच सरकारी डेंटल कॉलेजों की सभी 317 सीटें भर गई हैं। प्राइवेट डेंटल कॉलेजों ने अपनी 2200 सीटों में से 2120 सीटें अलॉट कर दी हैं, जबकि एक प्राइवेट डेंटल यूनिवर्सिटी ने अपनी 100 सीटों में से 92 सीटें भर ली हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़प्राइवेट MBBS सीट की कटऑफ 443 तक गिरी, सरकारी के लिए कड़ा मुकाबला