एमबीबीएस की 3 और सीटों पर एडमिशन कैंसिल, फर्जी सर्टिफिकेट दिखाकर लिया था दाखिला

लाइव हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, देहरादून
Follow us on Google News
share

एमबीबीएस दाखिलों में DV के दौरान फर्जीवाड़ा मिलने पर एचएनबी मेडिकल विवि ने तीन और अभ्यर्थियों का सीट आवंटन निरस्त कर दिया है। तीनों ने फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिये सीट हासिल की थी।

MBBS Cut Off : UP NEET UG Seat Allotment Result
नीट एमबीबीएस काउंसलिंग

एमबीबीएस दाखिलों में प्रमाणपत्रों के सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़ा मिलने पर एचएनबी मेडिकल विवि ने तीन और अभ्यर्थियों का सीट आवंटन निरस्त कर दिया है। तीनों ने स्थायी निवास और जाति समेत अन्य श्रेणी से जुड़े फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिये सीट हासिल की थी। ऊधमसिंह नगर के डीएम की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। एमबीबीएस में अब तक 19 सीटों का आवंटन रद्द हो चुका है। विवि के काउंसलिंग बोर्ड ने 30 सितंबर को तीसरी सूची जारी कर तीनों सीटों के निरस्तीकरण की जानकारी दी। इनमें दो सीटें राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार और एक वीसीएसजी राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की है।

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल के मुताबिक पहले और दूसरे चरण में मेरिट, अभ्यर्थियों की प्राथमिकता और उनके डोमिसाइल, श्रेणी व उपश्रेणी के दावों के आधार पर सीट आवंटित की गई थी। जिलों से अन्य अभ्यर्थियों की सत्यापन रिपोर्ट मिलने पर सूची अपडेट कर काउंसलिंग पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

हरिद्वार और श्रीनगर के अभ्यर्थियों पर कार्रवाई

जुमराह अशरफ : जीएमसी हरिद्वार, ओबीसी महिला श्रेणी में सीट आवंटित

आदित्या प्रजापति : वीसीएसजी मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, ओबीसी महिला श्रेणी में सीट आवंटित

वरुण डेढ़ा : जीएमसी हरिद्वार, अनारक्षित-अनाथ (यूआर ऑर्फन) श्रेणी में सीट आवंटित।

तीसरी काउंसलिंग में शामिल होंगी सीटें

एमबीबीएस फर्जीवाड़े के बीच तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया भी जारी है। नौ अक्तूबर को सीट आवंटन होगा और 14 अक्तूबर तक अभ्यर्थी संबंधित मेडिकल कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे। 778 अभ्यर्थियों के दस्ता

एक और केस

एमबीबीएस में दाखिले के लिए उत्तराखंड सरकार के ई-पोर्टल पर फर्जी दस्तावेज लगाकर स्थायी निवास और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में एक और केस हुआ है। बसंत विहार थाने में राजस्व निरीक्षक कांवली स्वाति की तहरीर पर बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

परम विहार, कांवली का पता दर्शाकर एलिस तोमर पुत्र अमित तोमर ने पोर्टल पर स्थायी निवास और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जांच में आवेदन के साथ लगाए गए आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी मिले। इसके अलावा राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर सत्यापन किया तो आवेदन में दिए पते पर कोई नहीं मिला।

पांच आरोपी जा चुके हैं जेल

सीओ सदर अंकित कंडारी ने मामले में कदर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच भी जिले की एसआईटी करेगी। दून में इस मामले में अब तक तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़एमबीबीएस की 3 और सीटों पर एडमिशन कैंसिल