गुस्साय छात्र ने MBBS सीट छोड़ी, NEET में कम अंक वालों को अच्छी मेडिकल सीट देने का आरोप

लाइव हिन्दुस्तान
share

नीट यूजी 2026 पास करने वाले एक छात्र ने काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया के दौरान बेईमानी का आरोप लगाते हुए अपनी एमबीबीएस सीट छोड़ दी है। इस छात्र को मेघालय स्टेट कोटा के तहत MBBS सीट अलॉट हुई थी।

MBBS Admission
एमबीबीएस दाखिला

नीट यूजी 2026 पास करने वाले एक छात्र ने काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया के दौरान बेईमानी और धांधली का आरोप लगाते हुए अपनी एमबीबीएस सीट छोड़ दी है। इस छात्र को मेघालय स्टेट कोटा के तहत MBBS सीट अलॉट हुई थी। नीट अभ्यर्थी का आरोप है कि उसे उसकी मेरिट और पसंद के हिसाब से कॉलेज नहीं दिया गया। छात्र ने दावा किया कि NEET पास करने के बाद डायरेक्टरेट ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DHS) ने काउंसलिंग कराई, जिसमें कैंडिडेट्स ने डॉक्यूमेंट्स जमा किए और मेरिट के आधार पर कॉलेज की पसंद बताई। उसने आरोप लगाया कि पहली लिस्ट जारी होने के बाद उसे उसकी चौथी पसंद का कॉलेज मिला, जबकि उसे बेहतर पसंद वाला कॉलेज मिलने की उम्मीद थी।

उसने आरोप लगाया, 'मुझे अपनी चौथी पसंद का कॉलेज मिलने पर हैरानी हुई। जिन छात्रों के नंबर मुझसे कम थे, उन्हें नॉर्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज (NEIGRIHMS) मिला, जबकि मुझे रिम्स (RIMS), रांची अलॉट किया गया।' हाईलैंडपोस्ट की खबर के मुताबिक विद्यार्थी ने बताया कि उसने VPP की स्टेट यूथ विंग से संपर्क किया जिसके बाद उसे काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए बुलाया गया। उसने दावा किया कि दूसरी काउंसलिंग के दौरान उसने NEIGRIHMS को अपनी पहली पसंद के तौर पर चुना, लेकिन उसे बताया गया कि कोई सीट खाली नहीं है।

उसने आगे आरोप लगाया कि इसके बाद उसने GMCH, गुवाहाटी और RIMS, इंफाल को चुना, लेकिन उसे वही जवाब मिला कि कोई सीट खाली नहीं है। इस जानकारी के आधार पर उसने आखिरकार जोरहाट में सीट स्वीकार कर ली।

छात्र ने दावा करते हुए कहा, 'लिस्ट जारी होने के बाद मुझे यह जानकर हैरानी हुई कि जिन दो छात्रों के नंबर मुझसे कम थे, उन्हें RIMS इंफाल में सीट मिल गई। जबकि मुझे बताया गया था कि वहां कोई वैकेंसी नहीं है।' उसने इस प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।

सीट छोड़ने का फैसला

काउंसलिंग को लेकर निराशा जताते हुए छात्र ने कहा कि उसने अलॉट की गई सीट छोड़ने का फैसला किया क्योंकि वह अपनी मेरिट और पसंद के हिसाब से कॉलेज चाहता था।

राजस्थान में 61 फीसदी MBBS सीटें खाली

राजस्थान के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में तीसरे राउंड की नीट यूजी काउंसलिंग के बाद भी प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 61% से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की सामान्य कोटे की 3336 सीटों में से 1275 सीटें ही भरी हैं यानी 61.78% सीटें खाली रह गई हैं। जयपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सामान्य कोटे की सालाना फीस 24 लाख रुपये है। इसके बावजूद इस कॉलेज की 85.60% सीटें भर गई हैं। वहीं, उदयपुर के गीतांजलि मेडिकल कॉलेज में 23 लाख रुपये फीस पर 54.25% सीटें भरी हैं। मैनेजमेंट कोटे की 464 सीटों में 435 सीटें यानी 93.75% सीटें खाली रह गई हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़गुस्साय छात्र ने MBBS सीट छोड़ी, NEET में कम अंक वालों को अच्छी सीट देने का आरोप