कोटे में खेल कर MBBS सीट पाने वाले चारों छात्रों के एडमिशन रद्द, पते पर गायब मिले NEET अभ्यर्थी और परिवार

लाइव हिन्दुस्तान, महेश पांडे, देहरादून
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड के एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय ने स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कोटे के तहत राज्य में हुए चार एमबीबीएस दाखिलों को रद्द कर दिया है। यह सख्त कार्रवाई प्रमाणपत्रों की गहन जांच में हुए बड़े फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद की गई है।

MBBS admission
एमबीबीएस दाखिला

उत्तराखंड के एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय ने स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कोटे के तहत राज्य में हुए चार एमबीबीएस दाखिलों को रद्द कर दिया है। यह सख्त कार्रवाई प्रमाणपत्रों की गहन जांच में हुए बड़े फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद की गई है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल के मुताबिक, अब इन चारों सीटों को रिक्त मानकर अगले चरण की काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। विवि प्रशासन इस मामले में आगे की ठोस कार्रवाई को लेकर भी जल्द ही अंतिम निर्णय लेगा। मामले के अनुसार, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने आश्रित कोटे में प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा था। जिलाधिकारी कार्यालय के निर्देश पर हुई स्थलीय और दस्तावेजी जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया।

जांच में पता चला कि तृप्ति, स्वाति, खुशी और परी नामक चार अलग-अलग छात्राओं ने दाखिले के लिए धर्मवीर वर्मा (पुत्र खजान सिंह) के नाम का एक ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिचय पत्र लगाया था। जब प्रशासन ने रिकॉर्ड खंगाले तो पंजिका में इस नाम के किसी सेनानी का जिक्र ही नहीं मिला। हद तो तब हो गई जब आवेदन में दिए गए पतों पर ये चारों अभ्यर्थी या उनके परिवार वाले भी नहीं मिले।

इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से चारों फर्जी प्रमाणपत्र निरस्त कर दिए, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय ने भी चारों छात्राओं के दाखिले रद्द कर दिए हैं।

चार उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र निरस्त

एमबीबीएस में दाखिले को फर्जी दस्तावेज के आधार पर बने चार स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। प्रशासन की जांच में चारों मामलों में अधूरे और गलत दस्तावेज देकर प्रक्रिया को गुमराह करने की बात सामने आई। स्वतंत्रता सेनानी कल्याण समिति ने प्रमाण पत्रों पर सवाल उठाते हुए डीएम डॉ. आशीष चौहान से जांच की मांग की थी। ‘हिन्दुस्तान’ ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेते हुए शासन ने डीएम को विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।

डीएम ने एडीएम प्रशासन स्मृता परमार के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच कराई। टीम ने चार आवेदकों-परी, खुशी, स्वाति और तृप्ति के प्रमाणपत्रों के लिए दिए गए पते, मोबाइल नंबर और अन्य दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान सामने आया कि परी, खुशी और स्वाति के राजीवनगर, तरली कंडोली में रहने की पुष्टि नहीं हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन के आदेश के बाद एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह ने चारों उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र निरस्त करने के आदेश जारी किए।

महेश पांडे- देहरादून।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़कोटे में खेल कर MBBS सीट पाने वाले चारों छात्रों के एडमिशन रद्द