विदेश से MBBS कर रहे 2000 भारतीय छात्र बुरे फंसे, 13 मेडिकल कॉलेज मान्य ही नहीं, FMGE का नियम रुला रहा
किर्गिजस्तान में अंडरग्रेजुएट मेडिकल की पढ़ाई कर रहे 2000 से अधिक भारतीय एमबीबीएस स्टूडेंट्स अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। किर्गिजस्तान के 13 मेडिकल इंस्टीट्यूट्स को मान्यता नहीं मिली है।

भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं और इसके लिए नीट (NEET) की तैयारी करते हैं। हालांकि देश में सीमित MBBS सीटों और कड़े मुकाबले के कारण बड़ी संख्या में छात्र विदेश जाकर एमबीबीएस (MBBS) करने का रास्ता चुनते हैं। रूस, चीन, यूक्रेन के अलावा किर्गिस्तान में भी काफी संख्या में भारतीय छात्र मेडिकल की पढ़ाई के लिए जाते हैं। लेकिन ताजा खबर यह है कि किर्गिजस्तान में अंडरग्रेजुएट मेडिकल की पढ़ाई कर रहे 2000 से अधिक भारतीय एमबीबीएस स्टूडेंट्स अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। दरअसल किर्गिजस्तान के 13 मेडिकल इंस्टीट्यूट्स को मान्यता (एक्रेडिटेशन) नहीं मिली है।
जैसे देशों से पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारत लौटने पर फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) को पास करना होता है।
विदेशों से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को भारत लौटकर एफएमजीई (FMGE) पास करनी होती है, जिसके बाद ही उन्हें देश में डॉक्टरी करने की अनुमति मिलती है। इस टेस्ट को पास करना काफी कठिन होता है।
सता रहा FMGE नहीं दे पाने का डर
हालांकि इन इंस्टीट्यूट्स में दाखिला ले चुके स्टूडेंट्स को पहले ही दूसरे मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में ट्रांसफर कर दिया गया है, लेकिन ये स्टूडेंट्स इस बात को लेकर परेशान हैं कि क्या उन्हें फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एग्जामिनेशन (FMGE) में बैठने दिया जाएगा। मौजूदा एफएमजीएफल 2021 रेगुलेशंस के तहत नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) स्टूडेंट्स को दूसरे इंस्टीट्यूट्स में ट्रांसफर होने की इजाजत नहीं देता है।
विदेशों से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारत लौटने पर फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) को पास करना होता है। नियमानुसार विदेश से एमबीबीएस करने वाले छात्रों को भारत में डॉक्टरी का लाइसेंस हासिल करने के लिए एफएमजीई का एग्जाम पास करना होता है।
विदेश मंत्री को लिखा गया पत्र
इन स्टूडेंट्स को हो रही दिक्कतों को बताते हुए ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन फॉरेन मेडिकल स्टूडेंट्स विंग (AIMSA FMSW) ने हाल ही में विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर को चिट्ठी लिखकर इस मामले में सरकार से दखल देने की मांग की है। मेडिकल डायलॉग्स की खबर के मुताबिक AIMSA जम्मू कश्मीर के प्रेसिडेंट और AIMSA FMSW के नेशनल एग्जीक्यूटिव डॉ. मोहम्मद मोमिन खान ने बताया कि चल रहे एक्रेडिटेशन इश्यू को लेकर कई स्टूडेंट्स किर्गिस्तान में इंडियन एम्बेसी गए थे। हालांकि एम्बेसी के अधिकारियों ने स्टूडेंट्स को बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) को ईमेल से दे दी है और जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
कहां आ रही समस्या
यह दिक्कत तब शुरू हुई जब किर्गिस्तान में कई मेडिकल यूनिवर्सिटी स्टेट एक्रेडिटेशन प्रोसेस को पास नहीं कर पाईं। स्टेट एक्रेडिटेशन के बिना मेडिकल इंस्टिट्यूट स्टूडेंट्स को एडमिशन नहीं दे सकते या स्टेट-स्टैंडर्ड एजुकेशन डॉक्यूमेंट्स जारी नहीं कर सकते। बिश्केक में इंडियन एम्बेसी ने 13 इंस्टिट्यूट की लिस्ट जारी की है जो स्टेट एक्रेडिटेशन पास करने में फेल रहे हैं और उन मेडिकल यूनिवर्सिटी की लिस्ट भी जारी की है जिन्हें 5 साल के मेडिकल कोर्स के सिर्फ एक साल के लिए एक्रेडिटेड किया गया है।
स्टेट एक्रेडिटेशन पास कौन सी यूनिवर्सिटीज पास नहीं कर पाई
एविसेना इंटरनेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी
ADAM यूनिवर्सिटी
रॉयल मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी (RMU)
अल्तामी इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी
अला-टू इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी
किर्गिज मेडिकल एंड डेंटल इंस्टीट्यूट
सालिमबेकोव यूनिवर्सिटी
यूरेशियन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी
बिश्केक इंटरनेशनल मेडिकल इंस्टीट्यूट (BIMI)
यूनिवर्सिटी (OIMU)
एडवाइजरी के जरिए, बिश्केक में इंडियन एम्बेसी ने स्टूडेंट्स को इन मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन न लेने की सलाह दी है।
स्टूडेंट्स का ट्रांसफर
किर्गिस्तान ने मान्यता प्राप्त न कर सके मेडिकल संस्थानों से स्टूडेंट्स को एक्रेडिटेड मेडिकल संस्थानों में ट्रांसफर करने के लिए एक केंद्रीयकृत प्रक्रिया शुरू की गई है। किर्गिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने किर्गिस्तान के नागरिकों और विदेशी नागरिकों, दोनों के लिए स्टूडेंट्स के ट्रांसफर का प्रोसेस बताया था।
स्टूडेंट्स अनिश्चितता की स्थिति में
भले ही किर्गिज सरकार ने स्टूडेंट्स को एक्रेडिटेड मेडिकल इंस्टीट्यूशन्स में ट्रांसफर कर दिया है, लेकिन इंडियन MBBS स्टूडेंट्स के लिए अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) छात्रों के ट्रांसफर की इजाजत नहीं देता है। इस मामले पर किर्गिस्तान की एक मेडिकल यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले चुके एक 4th ईयर स्टूडेंट ने कहा, 'किर्गिज हेल्थ मिनिस्ट्री के हाल ही में हुए एक्रेडिटेशन प्रोग्राम में किर्गिस्तान के 13 कॉलेजों को डिसक्वालिफाई कर दिया गया। 2021 FMGL रेगुलेशंस के अनुसार हमें ट्रांसफर लेने की इजाजत नहीं है। लेकिन इस मामले में हम खुद ट्रांसफर नहीं ले रहे हैं, हमें सरकार ट्रांसफर कर रही है।'
हाल ही में प्रभावित स्टूडेंट्स ने इंडियन एम्बेसी से संपर्क किया था जिसने NMC को स्थिति के बारे में बताया है। स्टूडेंट ने मेडिकल डायलॉग्स को बताया, "इंडिया एम्बेसी ने NMC को सूचित किया है और NMC से यह एक बार की छूट देने का अनुरोध किया है लेकिन कोई जवाब नहीं आया है।"
AIMSA ने MEA से दखल देने की अपील की:
इस मामले पर AIMSA FMSW ने हाल ही में विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर को पत्र लिखकर उनसे तुरंत दखल देने की मांग की। जयशंकर ने कहा, "हम खास तौर पर उन रिपोर्ट्स को लेकर चिंतित हैं कि कुछ स्टूडेंट्स को ऐसे इंस्टिट्यूशन्स में ट्रांसफर किया जा सकता है जिनका एक्रेडिटेशन सिर्फ़ कुछ समय के लिए वैलिड है। इससे स्टूडेंट्स को भविष्य में और अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है।"


