मेडिकल की 359 और डेंटल की 71 सीटें खाली, नीट यूजी काउंसलिंग का दूसरा राउंड शुरू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एचएनबी मेडिकल विवि से जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की स्टेट कोटे की 178 और ऑल इंडिया ओपन कोटे की 181 सीटें रिक्त हैं।

NEET UG counselling
मेडिकल दाखिला

एमबीबीएस बीडीएस में दाखिले को नीट यूजी 2026 उत्तराखंड राज्य केंद्रीयकृत काउंसलिंग के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एचएनबी मेडिकल विवि से जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की स्टेट कोटे की 178 और ऑल इंडिया ओपन कोटे की 181 सीटें रिक्त हैं। बीडीएस में स्टेट कोटे की 43 और ऑल इंडिया ओपन कोटे की 28 सीटें खाली हैं।

यह रहेगा शेड्यूल

- नए व पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी बुधवार शाम 5 बजे तक पंजीकरण, आवेदन, च्वाइस फिलिंग व लॉकिंग कर सकेंगे

● दूसरे चरण में सीट आवंटन शुक्रवार को होगा। आवंटित

कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 18 सितंबर है

●पहले चरण में पंजीकरण न कराने वाले अभ्यर्थी भी दूसरे चरण में शामिल हो सकते हैं

● सीट न पाने वाले व फ्लोट विकल्प वाले अभ्यर्थी भी अपग्रेडेशन कर सकेंगे

●फ्रीज विकल्प ले प्रवेश पूरा कर चुके अभ्यर्थी दूसरे चरण में शामिल नहीं हो सकेंगे।

● पहले चरण की सीट छोड़ने का आज अंतिम मौका:

पहले चरण में फ्रीज विकल्प लेकर प्रवेश पूरा कर चुके अभ्यर्थी बुधवार शाम पांच बजे तक संबंधित कॉलेज में उपस्थित होकर सीट सरेंडर कर सकते हैं।

MCC ऑल इंडिया कोटे में 11302 क्लियर वैकेंसी और 12283 सीट वर्चुअल वैकेंसी की

एमसीसी ऑल इंडिया कोटा सीट मैट्रिक्स के मुताबिक राउंड 2 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग की कुल 659 नई सीटें जोड़ी गई हैं। इसके अलावा 11302 क्लियर वैकेंसी है यानी ये सीटें पहले राउंड के बाद सीधे सीधे पूरी तरह से खाली रह गई हैं। पूरी तरह से खाली पड़ी इन सीटों में एम्स पटना, एम्स रायपुर और एम्स गुवाहाटी जैसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों की सीटें भी हैं। वहीं 12283 सीटों की वर्चुअल वैकेंसी हैं। वर्चुअल वैकेंसी वह सीट होती है जो अभी राउंड 1 के कैंडिडेट के पास है, जिसने अपग्रेड (फ्लोट का विकल्प चुना) के लिए अप्लाई किया है, इसका मतलब है कि यह सीट तभी उपलब्ध होगी जब वह कैंडिडेट किसी नई पसंदीदा सीट पर चला जाएगा।

MCC NEET UG काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 3 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक चलेगी। वहीं उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी 3 सितंबर से 9 सितंबर तक चलेगी। उम्मीदवारों को इस दौरान अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता सावधानी से भरनी होगी। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को पूरी की जाएगी। इसके बाद 11 सितंबर 2026 को राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। राउंड 2 में सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को 12 सितंबर से 18 सितंबर 2026 के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद 19 सितंबर को संस्थानों की ओर से शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़मेडिकल की 359 और डेंटल की 71 सीटें खाली, नीट यूजी काउंसलिंग का दूसरा राउंड शुरू