MBBS : एक सीनियर से एमबीबीएस के 150 छात्र परेशान, सीधे नेशनल मेडिकल कमिशन से की शिकायत

Jan 21, 2026 06:30 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, देहरादून
share Share
Follow Us on

दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का एक नया मामला सामने आया है। दून मेडिकल कॉलेज में 2025 बैच के छात्रों ने एनएमसी से शिकायत की है। मामले में एंटी रैगिंग कमेटी को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है।

MBBS : एक सीनियर से एमबीबीएस के 150 छात्र परेशान, सीधे नेशनल मेडिकल कमिशन से की शिकायत

दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का एक नया मामला सामने आया है। एक सीनियर छात्र से जूनियर बैच के सभी छात्र परेशान हैं। उन्होंने सीधे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) में मेल करके शिकायत की है। एनएमसी से कॉलेज को मेल भेजकर इस गंभीर मामले की जांच को निर्देशित किया गया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. गीता जैन की ओर से इस मामले में एंटी रैगिंग कमेटी को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है।

दून मेडिकल कॉलेज रैगिंग के मामले सामने आने के बाद सुर्खियों में है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा रैगिंग के आरोपी 2023 और 2024 बैच के नौ छात्रों पर हॉस्टल, एकेडमिक निष्कासन के साथ जुर्माने की कार्रवाई भी की गई है। इस बीच 2025 बैच के सभी छात्रों की ओर से एनएमसी में शिकायत दर्ज कराई गई है। इस बैच में 150 छात्र हैं। सूत्रों ने बताया कि छात्रों की ओर से 2023 बैच के छात्र द्वारा उन्हें परेशान करने और धमकाने का आरोप लगाया गया है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने कहा कि एंटी रैगिंग कमेटी को जल्द रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

निष्कासित छात्रों को हॉस्टल से निकाला:रैगिंग के आरोपी नौ मेडिकल छात्रों को मंगलवार को हॉस्टल से कमरे खाली करा दिए गए हैं और उनका सामान हटा दिया गया है।

उधर, प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने मंगलवार को कॉलेज में सीनियर एवं जूनियर बैच छात्रों की काउंसलिंग की। उन्होंने सभी वार्डन की उपस्थिति में रैगिंग के कानूनों का पाठ छात्रों को पढ़ाया। बताया कि रैगिंग से कॅरियर प्रभावित होता है।

जूनियरों के हॉस्टल में अलग सुरक्षाकर्मी, दो बार राउंड

रैगिंग की घटनाएं सामने आने के बाद दून मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सख्ती अख्तियार की है। जूनियर छात्रों के हॉस्टल में अलग से सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिया गया है। जो सीनियर छात्रों को जूनियरों की लॉबी में जाने एवं उनके संपर्क में आने से रोकेगा। रात में विशेष अलर्ट जारी किया गया है। उधर, प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने वार्डन, चीफ वार्डन एवं एंटी रैगिंग स्क्वायड को दो-दो बार राउंड रोजाना करने की हिदायत दी है। मंगलवार को सख्त पहरा रहा और राउंड चलते रहे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।