महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, 92.09% छात्र पास, 179 विद्यार्थियों ने हासिल किए पूरे 100%

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

Maharashtra SSC Result 2026 Out : महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। इस साल 92.09 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि 179 विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जानें पूरा अपडेट।

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, 92.09% छात्र पास, 179 विद्यार्थियों ने हासिल किए पूरे 100%

Maharashtra SSC Result 2026 Out : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने आखिरकार SSC यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। यहां देखें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट। पुणे स्थित बोर्ड कार्यालय से चेयरपर्सन त्रिगुण कुलकर्णी ने आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित किया। रिजल्ट जारी होते ही राज्यभर के लाखों छात्र अपने स्कोर देखने में जुट गए।

यहां देखें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर लाइव अपडेट्स

इस साल 92.09 प्रतिशत छात्र हुए पास

महाराष्ट्र बोर्ड SSC परीक्षा 2026 में इस बार कुल पास प्रतिशत 92.09% दर्ज किया गया है। पिछले साल की तुलना में इसमें गिरावट देखने को मिली है। वर्ष 2025 में पास प्रतिशत 94.10% था, जबकि 2024 में यह 95.81% और 2023 में 93.83% रहा था। इससे साफ है कि इस बार परीक्षा का स्तर थोड़ा कठिन माना जा रहा है।

15 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा

इस साल महाराष्ट्र SSC परीक्षा में करीब 15.42 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 14.20 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा पास कर ली है। परीक्षा फरवरी से मार्च 2026 के बीच राज्यभर के हजारों केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

179 छात्रों ने हासिल किए पूरे 100 प्रतिशत अंक

इस बार SSC रिजल्ट में 179 छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बोर्ड के मुताबिक, ये छात्र राज्य के अलग अलग जिलों से हैं। रिजल्ट जारी होते ही इन टॉप स्कोरर्स की चर्चा पूरे महाराष्ट्र में शुरू हो गई है।

ऐसे चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट 2026

छात्र अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं -

  • mahahsscboard.in
  • sscresult.mahahsscboard.in
  • maharesult.nic.in

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरनी होगी। इसके बाद स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।

महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया पर्सेंटेज रेंज का पूरा आंकड़ा

महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद अब यह भी साफ हो गया है कि किस पर्सेंटेज रेंज में कितने छात्रों ने सफलता हासिल की। इस साल 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों की संख्या सीमित रही, जबकि सबसे ज्यादा विद्यार्थी 45% से 60% की रेंज में पास हुए हैं।

90% से ऊपर इतने छात्रों ने बनाई जगह

बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक इस साल 90% और उससे अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 12,036 रही। यह कुल सफल छात्रों का 4.711% है। वहीं 85% से 90% के बीच अंक पाने वाले 16,741 छात्र रहे।

75% से ऊपर लाखों छात्रों का शानदार प्रदर्शन

80% से 85% के बीच 21,792 छात्रों ने अंक हासिल किए, जबकि 75% से 80% के बीच 25,229 विद्यार्थी रहे। इसके अलावा 70% से 75% रेंज में 27,734 छात्र पास हुए हैं।

सबसे ज्यादा छात्र 45% से 60% रेंज में

रिजल्ट के आंकड़ों में सबसे बड़ी संख्या 45% से 60% अंक पाने वाले छात्रों की रही। इस श्रेणी में 67,122 छात्र सफल हुए, जो कुल पास छात्रों का 26.27% है। इससे साफ है कि इस बार बड़ी संख्या में छात्रों का प्रदर्शन औसत से बेहतर रहा।

45% से कम अंक पाने वाले भी हजारों में

बोर्ड के अनुसार 45% से कम अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 24,812 रही, जो कुल सफल उम्मीदवारों का 9.711% है। वहीं 60% से 65% के बीच 31,434 छात्र और 65% से 70% के बीच 28,599 छात्र रहे।

किस रेंज में कितने छात्र पास हुए

  • 90% और उससे अधिक : 12,036 छात्र
  • 85% से 90% : 16,741 छात्र
  • 80% से 85% : 21,792 छात्र
  • 75% से 80% : 25,229 छात्र
  • 70% से 75% : 27,734 छात्र
  • 65% से 70% : 28,599 छात्र
  • 60% से 65% : 31,434 छात्र
  • 45% से 60% : 67,122 छात्र
  • 45% से कम : 24,812 छात्र

कुल मिलाकर महाराष्ट्र बोर्ड SSC परीक्षा 2026 में 2,55,499 छात्र सफल घोषित किए गए हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।