NEET UG Rank List: MBBS-BDS दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी, AIR 5 बनीं टॉपर, 229 रैंक वाले टॉप 10 में शामिल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

NEET UG Rank List: महाराष्ट्र CET सेल ने NEET UG 2026 CAP राउंड 1 की रिवाइज्ड प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 

maharashtra neet ug counselling 2026 cap round 1 merit list for mbbs bds admission air 5 top in rank top 10
MBBS-BDS दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी

NEET UG Rank List: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने नीट यूजी (NEET UG) 2026 काउंसलिंग के CAP राउंड 1 के लिए अपनी रिवाइज्ड प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स की नई लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इसी के साथ मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने भी ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए अपनी फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यह उन सभी छात्रों के लिए राहत की बात है जो मेरिट लिस्ट का रास्ता देख रहे थे ताकि वे अपने मनपसंद मेडिकल कॉलेज में सीट पक्की कर सकें। CET सेल ने सिर्फ सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की ही नहीं, बल्कि उन छात्रों की लिस्ट भी जारी की है जिनके आवेदन राउंड 1 की काउंसलिंग के लिए किसी वजह से रिजेक्ट कर दिए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए खुद को रजिस्टर किया था, वे अब बिना किसी देरी के काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट fe2026.mahacet.org पर जाकर यह मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को बहुत ही ध्यान से अपनी डिटेल्स चेक करनी चाहिए। आपको यह देखना होगा कि लिस्ट में आपका नाम, एप्लीकेशन नंबर, नीट यूजी का रैंक, आपकी कैटेगरी (जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी) और बाकी सभी डिटेल्स बिल्कुल सही हों। अगर आपको इन जानकारियों में कोई भी गलती या गड़बड़ी नजर आती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। CET सेल ने इसके लिए भी समय दिया था। छात्र 24 अगस्त को शाम 5 बजे तक अपनी शिकायतें (Grievances) दर्ज करा सकते थे।

क्यों बदले गए थे काउंसलिंग के दिन और तारीखें?

आपको बता दें कि महाराष्ट्र CET सेल ने हाल ही में काउंसलिंग के शेड्यूल में कुछ बदलाव किए थे। दरअसल, ऑनलाइन मोड के जरिए होने वाले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया गया था। यह बदलाव इसलिए करना पड़ा क्योंकि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया की तारीखें बढ़ा दी थीं। चूंकि राज्य की काउंसलिंग और केंद्र की काउंसलिंग आपस में जुड़ी होती है, इसलिए महाराष्ट्र बोर्ड को भी अपने शेड्यूल में थोड़ा फेरबदल करना पड़ा। अब जब सब कुछ पटरी पर आ गया है, तो 25 अगस्त 2026 को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके ठीक बाद, 26 अगस्त से 29 अगस्त के बीच छात्र अपनी चॉइस फिलिंग कर सकेंगे, यानी अपने पसंदीदा कॉलेजों का चुनाव कर सकेंगे।

महाराष्ट्र नीट यूजी 2026 मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

मेरिट लिस्ट चेक करने का तरीका बहुत ही आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी लिस्ट निकाल सकते हैं -

1. सबसे पहले महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट fe2026.mahacet.org पर जाएं।

2. वेबसाइट के होमपेज पर बाईं तरफ आपको 'Provisional merit list (Group A)' का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

3. क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की एक PDF फाइल खुल जाएगी।

4. इस PDF को डाउनलोड करें और उसमें अपना नाम या एप्लीकेशन नंबर सर्च करें।

5. भविष्य में किसी भी जरूरत के लिए इस मेरिट लिस्ट का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास जरूर रख लें।

प्रोविजनल मेरिट लिस्ट के बाद आगे क्या होगा?

प्रोविजनल लिस्ट जारी होने के बाद सबसे पहला काम उसमें मौजूद गलतियों को सुधारना होता है। जिन भी छात्रों ने अपनी शिकायतें दर्ज की हैं, उन पर विचार करने के बाद CET सेल 25 अगस्त को एक पक्की यानी फाइनल मेरिट लिस्ट और सीट मैट्रिक्स (किस कॉलेज में कितनी सीटें खाली हैं) जारी करेगा। इसके बाद असली खेल शुरू होता है चॉइस फिलिंग का। 26 अगस्त से 29 अगस्त के बीच, आपको अपने नंबरों और रैंक के हिसाब से समझदारी से कॉलेजों और कोर्स की लिस्ट भरनी होगी। आप जितने चाहें उतने विकल्प भर सकते हैं, लेकिन उन्हें अपनी पसंद के क्रम में ही रखें। आपकी चॉइस और फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर, 30 अगस्त को CAP राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित किया जाएगा। जिन खुशकिस्मत छात्रों को पहले राउंड में सीट मिल जाएगी, उन्हें तय समय के अंदर (30 अगस्त से 4 सितंबर के बीच) अपने अलॉट किए गए कॉलेज में जाकर अपनी फीस जमा करनी होगी और एडमिशन की बाकी सभी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करनी होगी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़MBBS-BDS दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी, AIR 5 बनीं टॉपर, 229 रैंक टॉप 10 में