महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट 2026 आज, अब 11:30 बजे आएगा 10वीं का परिणाम
महाराष्ट्र बोर्ड SSC 10वीं रिजल्ट 2026 आज 8 मई को जारी होगा। छात्र mahahsscboard.in समेत कई वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इस बार 16 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) आज 8 मई को कक्षा 10वीं यानी SSC परीक्षा परिणाम 2026 जारी करने जा रहा है। यहां देखें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का परिणाम। पहले रिजल्ट दोपहर 1 बजे जारी होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब बोर्ड ने समय बदलते हुए सुबह 11:30 बजे परिणाम जारी करने का फैसला लिया है। इससे राज्यभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब कुछ ही घंटों में खत्म हो जाएगा।
सुबह 11 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
बोर्ड की ओर से पुणे स्थित कार्यालय में सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसी दौरान पास प्रतिशत, टॉप प्रदर्शन और अन्य जरूरी आंकड़े साझा किए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद छात्र ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकेंगे।
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
छात्र महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट 2026 इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं:
- mahahsscboard.in
- sscresult.mahahsscboard.in
- sscresult.mkcl.org
- maharesult.nic.in
ऐसे चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट 2026
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी। इसके बाद SSC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। अब रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें। सबमिट करते ही स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।
इस साल 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा
महाराष्ट्र बोर्ड SSC परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। इस बार कुल 16,15,489 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 8,65,740 लड़के, 7,49,736 लड़कियां और 13 ट्रांसजेंडर छात्र शामिल रहे। परीक्षा राज्यभर के 5111 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। वहीं 23,683 स्कूलों के छात्रों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
गणित पेपर लीक मामला भी रहा चर्चा में
इस साल SSC परीक्षा के दौरान गणित पेपर लीक मामला भी काफी चर्चा में रहा। मार्च में पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के अनुसार ‘Maharashtraleakers’ नाम के टेलीग्राम चैनल पर गणित के प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले वायरल किए गए थे। बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष नंदकुमार बेडसे ने इसे अभिभावकों से पैसे ठगने की साजिश बताया था।
DigiLocker पर भी मिलेगी डिजिटल मार्कशीट
छात्र DigiLocker ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इससे छात्रों को तुरंत डिजिटल कॉपी मिल जाएगी, जिसका इस्तेमाल आगे प्रवेश प्रक्रिया में किया जा सकेगा।
छात्रों के लिए मानसिक सहायता की भी व्यवस्था
बोर्ड ने परीक्षा और रिजल्ट के तनाव को देखते हुए मानसिक सहायता की सुविधा भी शुरू की थी। राज्य स्तर पर 10 काउंसलर और हर मंडल स्तर पर 2 काउंसलर नियुक्त किए गए थे, जो फोन के जरिए छात्रों की मदद कर रहे थे।
पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट
पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था। तब कुल पास प्रतिशत 94.10% रहा था। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। लड़कियों का पास प्रतिशत 96.14% जबकि लड़कों का 92.31% दर्ज किया गया था।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


