Maharashtra SSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट किस जिले ने टॉप किया?
Maharashtra SSC Result 2025 Live: इस साल महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2025 में कोंकण 98.82% की कुल पास फीसदी पाकर टॉप जिला बना है।

Maharashtra SSC Result
Maharashtra SSC result online MSBSHSE SSC 10th result 2025 mahresult.nic.in, live updates: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी के नतीजे आज 13 मई, 2025 को जारी किए गए हैं। MSBSHSE के बोर्ड ऑफिस में में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए गए हैं। कुल पास प्रतिशत 94.10% दर्ज किया गया है। इस साल कोंकण 98.82% की कुल पास फीसदी पाकर टॉप जिला बना है। महाराष्ट्र कक्षा 10 रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, sscresult.mahahsscboard.in और results.digilocker.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है।। MSBSHSE कक्षा 10 की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स अपने महाराष्ट्र कक्षा 10 वीं का रोल नंबर और माता का नाम लिखकर रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल, MSBSHSE बोर्ड ने 21 फरवरी से 17 मार्च के बीच कक्षा 10 SSC बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। पिछले साल, MSBSHSE बोर्ड ने 27 मई, 2024 को कक्षा 10 SSC परिणाम घोषित किए थे। पिछले साल MSBSHSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 1 से 26 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं।
Maharashtra SSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट किस जिले ने टॉप किया?
Maharashtra SSC Result 2025 Live: इस साल महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2025 में कोंकण 98.82% की कुल पास फीसदी पाकर टॉप जिला बना है।
Maharashtra SSC Result 2025 Live: नागपुर सबसे कम पर्फोर्मेंस करने वाला जिला बना
Maharashtra SSC Result 2025 Live: इस साल, नागपुर महाराष्ट्र एसएससी परीक्षाओं में सबसे कम पर्फोर्मेंस करने वाला जिला बन गया है, यहां सिर्फ 90.78% स्टूडेंट्स ही पास हुए हैं।
Maharashtra SSC Result 2025 Live: जानें कितना रहा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं में लड़के-लड़कियों का पास प्रतिशत?
Maharashtra SSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र एसएससी के नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से 3.83% अच्छा प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 96.14% और लड़कों का पास प्रतिशत 92.31% रहा।
Maharashtra SSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परिणाम का लिंक दोपहर 1 बजे एक्टिव किया जाएगा
Maharashtra SSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परिणाम 13 मई, 2025 को MSBSHSE के बोर्ड ऑफिस में में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए गए हैं। कुल पास प्रतिशत 94.10% दर्ज किया गया है। रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट sscresult.mahahsscboard.in पर दोपहर 1 बजे एक्टिव किया जाएगा।
Maharashtra SSC Result 2025 Live: जानें किसे मिले हैं ग्रेस अंक
Maharashtra SSC Result 2025 Live: इस वर्ष, 2,46,602 छात्रों को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), स्काउट और गाइड, खेल, कला और संस्कृति जैसे अलग एक्टिविटी के लिए ग्रेस अंक मिले हैं।
Maharashtra SSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट घोषित
Maharashtra SSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस साल कोंकण 98.82% की कुल पास फीसदी पाकर टॉप जिला बना है।
Maharashtra SSC Result 2025 Live: डिजिलॉकर पर महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
Maharashtra SSC Result 2025 Live: डिजिलॉकर पर महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2025 चेक करें-
1. डिजिलॉकर के रिजल्ट पेज results.digilocker.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद कक्षा 10वीं (SSC) रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद आपको लॉग इन डिटेल्स सबमिट करनी होगी।
4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट ओपन हो जाएगी।
5. अब आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर लीजिए।
Maharashtra SSC Result 2025 Live: पिछले पांच वर्षों का महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट पास पर्सेंटेज क्या रहा?
Maharashtra SSC Result 2025 Live: पिछले पांच वर्षों का महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट पास पर्सेंटेज -
2024: 95.81%
2023: 93.83%
2022: 96.94%
2021: 99.95%
2020: 95.30%
Maharashtra SSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं (SSC) रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?
Maharashtra SSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2025 को आज दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा।
Maharashtra SSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र बोर्ड (MSBSHSE) कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन कब हुआ था?
Maharashtra SSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र बोर्ड (MSBSHSE) कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक किया गया था।
Maharashtra SSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए वेबसाइट-
Maharashtra SSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए वेबसाइट-
sscresult.mahahsscboard.in
sscresult.mkcl.org
results.digilocker.gov.in.
Maharashtra SSC Result 2025 Live: पिछले पांच सालों का पास प्रतिशत
Maharashtra SSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र एसएससी एग्जाम 2025 के नतीजों को आज इंतजार है। यहां हम बताएंगे कि पिछले पांच सालों में क्या पास प्रतिशत रहा है
2024 - 95.81
2023 - 93.83
2022 - 96.94
2021 - 99.95
2020 - 95.30
Maharashtra SSC Result 2025 Live: 2024 में कितने स्टूडेंट्स हुए थे पास
Maharashtra SSC Result 2025 Live: 2024 में एसएससी का कुल पास प्रतिशत 95.81 फीसदी रहा था, जबकि महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट (MSBSHSE HSC Result) पास परसेंटेज 93.37 फीसदी रहा था। पिछले साल इस एग्जाम के लिए टोटल 15,60,154 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
Maharashtra SSC Result 2025 Live: पास होने के लिए कितने अंक
Maharashtra SSC Result 2025 Live: MSBSHSE 10वीं क्लास की परीक्षा में पास होने के लिए, छात्रों को हर विषय में कम से कम 35 अंक प्राप्त करने की जरूरत होती है। जो छात्र न्यूनतम अंक नहीं पा पाते हैं, उन्हें रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड द्वारा आयोजित कपार्टमेंट परीक्षाओं में शामिल होना होगा।
Maharashtra SSC Result 2025 Live: 16 लाख स्टूडेंट्स को नतीजों को इंतजार
Maharashtra Board SSC Result 2025 Live: महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से 21 फरवरी से 17 मार्च के बीच एसएससी 10वीं की परीक्षा आयोजित की गईथी। महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षा 2025 में करीब 16 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
Maharashtra Board SSC Result 2025 Live: कैसे करा सकेंगे रिवेल्यूशन
Maharashtra Board SSC Result 2025 Live: फरवरी-मार्च 2025 में आयोजित की गई परीक्षाओं के लिए अगर आपको रिवेल्यूशन कराना है, तो आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा, इसके लिए पहले आंसर शीट की एक फोटोकॉपी लेना अनिवार्य है। फोटोकॉपी लेने के बाद, स्टूडेंट्स को इसके लिए फीस देनी होगी। इसके लिए अधिक जानकारी के लिए अपने संबंधित मंडल बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।