Hindi Newsकरियर न्यूज़Madhya Pradesh Staff Selection Commission MPESB Recruitment 2025 for 454 posts apply from 29 October
MPESB: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की 454 पदों पर भर्ती, 29 अक्टूबर से करें अप्लाई

MPESB: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की 454 पदों पर भर्ती, 29 अक्टूबर से करें अप्लाई

संक्षेप: MPESB Recruitment 2025 : ऑफिशियल नोटिस के तहत, ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 के लगभग 454 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पद के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होने वाली है।  

Wed, 22 Oct 2025 07:23 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Madhya Pradesh Staff Selection Commission MPESB Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एमपीईएसबी) की ओर से कई पदों पर वैकेंसी घोषित की गयी है। ऑफिशियल नोटिस के तहत, ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 के लगभग 454 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पद के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होने वाली है। योग्य कैंडीडेट्स मध्य प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी कुछ जरूरी डिटेल्स-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जरूरी तारीखें

इस पद के इच्छुक कैंडीडेट्स 29 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी आखिरी डेट 12 नवंबर, 2025 तय की गई है। 29 अक्टूबर से 17 नवंबर, 2025 तक के समय में आप आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दी गयी अधिसूचना देखें।

एमपीईएसबी भर्ती 2025 नोटिफिकेशन लिंक

चयन प्रक्रिया

एमपीईएसबी की इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी। यह पेपर 13 दिसंबर, 2025 को दो पाली में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित की जा सकती है।

आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एमपीईएसबी) के इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना है तो 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, मध्य प्रदेश के ईडब्ल्यूएस, एससी एवं एसटी, और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये का शुल्क तय किया गया है।

कैसे करें अप्लाई?

  1. आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं
  2. होमपेज पर ‘ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 भर्ती’ के लिंक पर क्लिक करें
  3. स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा
  4. अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  6. सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें
  7. फॉर्म सबमिट करें
  8. भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें

एमपीईएसबी भर्ती 2025 से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in को विजिट करें।

ये भी पढ़ें:10वीं पास के लिए रेलवे में 1104 अप्रेंटिस पदों पर निकाली भर्ती, फौरन करें अप्लाई
ये भी पढ़ें:एकलव्य स्कूलों में टीजीटी, पीजीटी समेत 7267 भर्ती के आवेदन की कल लास्ट डेट
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की 7565 भर्ती, आज आवेदन की अंतिम तिथि
Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।