Hindi Newsकरियर न्यूज़Lucknow University examination form Deadline extended for 1st Semester Exam Forms to December 23
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में 1st सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 23 दिसंबर तक है मौका

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में 1st सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 23 दिसंबर तक है मौका

संक्षेप:

Lucknow University examination form: लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 विषम सेमेस्टर परीक्षा के तहत स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

Dec 21, 2025 09:24 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ, संवाददाता
share Share
Follow Us on

Lucknow University examination form: लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 विषम सेमेस्टर परीक्षा के तहत स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। नियमित विद्यार्थी यह फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से अब 23 दिसंबर तक भर सकेंगे। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रवेशित छात्र या छात्रा प्राप्त एनरोलमेन्ट के आधार पर अपना लॉगिन बनाकर परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। ऑनलाइन भरे गए परीक्षाफार्म का प्रिन्ट संबंधित संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष या निदेशक कार्यालय में जमा करेंगे। परिसर के छात्रों को परीक्षा शुल्क नहीं जमा करना होगा।

उन्होंने बताया कि कॉलेजों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का एनरोलमेन्ट नंबर कॉलेज के समर्थ लॉगिन पर उपलब्ध है। कॉलेज के छात्र परीक्षाफार्म भरने से पूर्व अपने कॉलेज से सम्पर्क कर एनरोलमेन्ट नंबर प्राप्त करने के बाद ही परीक्षाफार्म भरने की प्रकिया शुरू करें। इसके अलावा प्रथम सेमेस्टर में प्रवेशित समस्त नियमित छात्रों को लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के बाद परीक्षाफार्म भरना होगा।

कोर्स सावधानी से चुनें

परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक, परीक्षार्थी पूर्ण सावधानीपूर्वक अपने कोर्स का चयन करें। प्रश्नपत्रों का चयन करते हुए परीक्षाफार्म पूर्ण करेंगे। उन्होंने बताया कि किसी तरह की त्रुटि या समस्या के लिए व्हाट्सएप नंबर 7991200609, 7991200506 पर शिकायत कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।