LMNU : एलएनएमयू में पीजी परीक्षा की तिथियां जारी,PhD के लिए PAT 9 फरवरी को

Feb 06, 2026 07:31 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नगर संवाददाता, दरभंगा
share

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (2025-27) के प्रथम सेमेस्टर की सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी। 21 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया है।

LMNU : एलएनएमयू में पीजी परीक्षा की तिथियां जारी,PhD के लिए PAT 9 फरवरी को

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (2025-27) के प्रथम सेमेस्टर की सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी। 21 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 से अपराह्न 01:00 बजे तक और द्वितीय पाली का आयोजन अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक किया जाएगा। मेजर विषयों की परीक्षा ग्रुप के आधार पर ली जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम भी ग्रुप के आधार पर निर्धारित किया गया है। सभी विषयों को कुल आठ ग्रुपों में बांटा गया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम दिन 11 फरवरी को प्रथम पाली में ग्रुप ए एवं सी के सीसी-1 पत्र की परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय पाली में ग्रुप बी एवं डी के सीसी-1 पत्र की परीक्षा ली जाएगी। 12 फरवरी को प्रथम पाली में ग्रुप ई एवं जी तथा द्वितीय पाली में ग्रुप एफ एवं एच के सीसी-1 पत्र की परीक्षा होगी। 13 फरवरी को प्रथम पाली में ग्रुप ए एवं सी तथा द्वितीय पाली में ग्रुप बी एवं डी के सीसी-2 पत्र की परीक्षा होगी, जबकि 14 फरवरी को प्रथम पाली में ग्रुप ई एवं जी तथा द्वितीय पाली में ग्रुप एफ एवं एच के सीसी-2 पत्र की परीक्षा होगी।

16 फरवरी को प्रथम पाली में ग्रुप ए एवं सी तथा द्वितीय पाली में ग्रुप बी एवं डी के सीसी-3 पत्र की परीक्षा होगी, जबकि 17 फरवरी को प्रथम पाली में ग्रुप ई एवं जी तथा द्वितीय पाली में ग्रुप एफ एवं एच के सीसी-3 पत्र की परीक्षा होगी। 18 फरवरी को प्रथम पाली में ग्रुप ए एवं सी तथा द्वितीय पाली में ग्रुप बी एवं डी के सीसी-4 पत्र की परीक्षा होगी, जबकि 19 फरवरी को प्रथम पाली में ग्रुप ई एवं जी तथा द्वितीय पाली में ग्रुप एफ एवं एच के सीसी-4 पत्र की परीक्षा होगी। 20 फरवरी को प्रथम पाली में ग्रुप ए, बी, सी एवं डी के सभी कला संकाय के विषयों के एईसीसी-1 पत्र की परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय पाली में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के सभी विषयों के परीक्षार्थी एईसीसी-1 पत्र की परीक्षा देंगे। अंतिम दिन 21 फरवरी को प्रथम पाली में ग्रुप ई, एफ, जी एवं एच के सभी कला संकाय के विषयों के परीक्षार्थी एईसीसी-1 पत्र की परीक्षा देंगे।

विवि अंतर्गत चार जिलों में कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विवि के पीजी विभागों एवं दरभंगा जिले के कॉलेजों की परीक्षा दरभंगा में ही होगी। ग्रुप ए, बी, ई एवं एफ के विषयों का परीक्षा केंद्र ओरिएंटल कॉलेज ऑफ एजुकेशन होगा, जबकि ग्रुप सी, डी, जी एवं एच के विषयों की परीक्षा मिथिला बीएड कॉलेज केंद्र पर होगी। मधुबनी के सभी कॉलेजों के सभी विषयों की परीक्षा एसएनकेएम कॉलेज, भैरवस्थान में होगी, जबकि समस्तीपुर में सभी विषयों की परीक्षा बीआरकेसी कॉलेज, मुसरीघरारी केंद्र पर होगी। बेगूसराय में ग्रुप ए, बी, ई एवं एफ की परीक्षा आरकेए लॉ कॉलेज केंद्र पर, जबकि ग्रुप सी, डी, जी एवं एच की परीक्षा एमएम रहमानी बीएड कॉलेज केंद्र पर ली जाएगी।

फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा 11 से

स्नातकोत्तर फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा के विषयों के ग्रुप

ग्रुप ए : एआईएच, संगीत, नाट्य, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स

ग्रुप बी : उर्दू, पर्शियन, ज्योग्राफी, होम साइंस

ग्रुप सी : हिंदी

ग्रुप डी : मैथिली, फिजिक्स, जूलॉजी

ग्रुप ई : इंग्लिश, साइकोलॉजी

ग्रुप एफ : मैथेमेटिक्स, फिलॉसफी, पॉलिटिकल साइंस, बॉटनी

ग्रुप जी : संस्कृत, साइकोलॉजी, केमिस्ट्री

ग्रुप एच : इतिहास

● 21 फरवरी तक दो पालियों में होगी परीक्षा

● चार जिला में छह केंद्रों पर होगी परीक्षा

● दरभंगा में परीक्षा के लिए बनाए गए दो केंद्र

LNMU PhD : पीएटी की 31 जनवरी की रद्द परीक्षा नौ फरवरी को

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में 31 जनवरी को पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पीएटी) 2024 के तहत सीएम साइंस कॉलेज की रद्द परीक्षा का आयोजन अब नौ फरवरी को होगा। गौरतलब है कि सीएम साइंस कॉलेज केंद्र पर राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, भूगोल एवं गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसे रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षा पांच अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। नरगौना स्थित स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र विभाग एवं भौतिकी विभाग में राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा ली जाएगी। स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग में गृह विज्ञान, जूलॉजी विभाग में भूगोल तथा स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग में मनोविज्ञान विषय की परीक्षा ली जाएगी। उक्त विषयों के अभ्यर्थी संशोधित प्रवेश पत्र ऑनलाईन माध्यम से चार फरवरी से डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रथम पत्र की परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पत्र की परीक्षा अपराह्न 01:00 बजे से 03:30 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पूर्व परीक्षार्थियों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र पर प्रवेश सुबह 09:00 बजे से शुरू होकर 10:30 बजे तक होगा। परीक्षार्थियों को मोबाइल आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बता दें कि 31 जनवरी को शहर के सात केंद्रों पर कुल 23 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान सीएम साइंस कॉलेज केंद्र पर कुछ छात्रों ने कदाचार का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद उस केंद्र की परीक्षा को रद्द घोषित कर दिया गया था। अन्य सभी केंद्रों की परीक्षा में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।