LNMU PAT Result OUT : पीएचडी एडमिशन टेस्ट रिजल्ट जारी, 33 फीसदी पास, देखें विषयवार ब्योरा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन टेस्ट-2024 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। कुल 33.27 फीसदी परीक्षार्थी इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। कुल 23 विषयों में 831 परीक्षार्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं।

LNMU PAT Result OUT : पीएचडी एडमिशन टेस्ट रिजल्ट जारी, 33 फीसदी पास, देखें विषयवार ब्योरा

LNMU PAT Phd Entrace Exam Result OUT : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन टेस्ट-2024 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। कुल 33.27 फीसदी परीक्षार्थी इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। कुल 23 विषयों में 831 परीक्षार्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं, जबकि परीक्षा में कुल दो हजार 498 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पीएटी का परिणाम लनामिवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। जारी रिजल्ट के अनुसार दर्शनशास्त्र विषय में सर्वाधिक 95 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इस विषय में कुल 20 परीक्षार्थियों में 19 सफल हुए हैं। सबसे कम 6.06 फीसदी रिजल्ट राजनीति विज्ञान विषय में हुआ है। इस विषय में कुल 132 परीक्षार्थियों में मात्र आठ को ही सफलता मिल सकी। हिन्दी में भी कुल 235 परीक्षार्थियों में से मात्र 15 (6.38 फीसदी) ही सफल हुए हैं।

विज्ञान संकाय अंतर्गत वनस्पति विज्ञान में 44.74 फीसदी, जंतु विज्ञान में 12.30 फीसदी, रसायन विज्ञान में 81.12 फीसदी, भौतिकी में 32.43 फीसदी तथा गणित विषय में 17.99 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे हैं। वाणिज्य संकाय अंतर्गत कॉमर्स में 78.33 फीसदी तथा मैनेजमेंट में 77.78 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। मानविकी संकाय अंतर्गत अंग्रेजी में 20.99 फीसदी, हिन्दी में 6.38 फीसदी, मैथिली में 19.35 फीसदी, संस्कृत में 42.31 फीसदी एवं उर्दू में 40 फीसदी परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं।

सामाजिक विज्ञान संकाय अंतर्गत दर्शनशास्त्र में 95 फीसदी, एआईएच में 52.17 फीसदी, अर्थशास्त्र में 12.50 फीसदी, भूगोल में 47.89 फीसदी, इतिहास में 38.39 फीसदी, गृह विज्ञान में 53.42 फीसदी, राजनीति विज्ञान में 6.06 फीसदी, मनोविज्ञान में 17.50 फीसदी एवं समाजशास्त्र में 10.43 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इसके अलावा संगीत में 75.51 तथा एजुकेशन विषय में 38.58 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं।

गौरतलब है कि पीएटी-2024 की अधिसूचना 24 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिया गया था। हालांकि अभ्यर्थियों की मांग पर बाद में 11 एवं 12 जनवरी को भी आवेदन का पोर्टल खोला गया था। 23 विषयों में कुल 4032 छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें से 925 को यूजीसी नेट, पीएटी, आइसीएसएआर, शिक्षक एवं गैर शिक्षक कोटि के आवेदक होने के कारण पीएटी से छूट प्राप्त थी, जबकि शेष अभ्यर्थियों को पीएटी में शामिल होना था।

31 जनवरी को शहर के सात केंद्रों पर पीएटी का आयोजन किया गया था। हालांकि उस दिन सीएम साइंस कॉलेज केंद्र पर अनियमितताएं सामने आने के बाद चार विषयों मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, भूगोल एवं राजनीति विज्ञान की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इन विषयों की पुनर्परीक्षा नौ फरवरी को विवि मुख्यालय में आयोजित की गई थी। दोनों दिनों की परीक्षा को मिलाकर कुल दो हजार 498 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

विषय परीक्षार्थी सफल

कॉमर्स 180 141

मैनेजमेंट 45 35

एजुकेशन 127 49

म्यूजिक 49 37

इंग्लिश 181 38

हिन्दी 235 15

मैथिली 31 06

फिलोसॉफी 20 19

संस्कृत 26 11

उर्दू 35 14

बॉटनी 76 34

रसायन 143 116

गणित 139 25

भौतिकी 111 36

जंतु विज्ञान 187 23

एआईएच 23 12

अर्थशास्त्र 88 11

भूगोल 71 34

इतिहास 211 81

होम साइंस 73 39

राजनीति शास्त्र 132 08

मनोविज्ञान 200 35

समाजशास्त्र 115 12

कुल 2498 831

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।