LNMU Admit Card : एलएनएमयू में स्नातक तृतीय सेमेस्टर का एडमिट कार्ड जारी, lnmu.ac.in से करें डाउनलोड

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

LNMU Admit Card : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में यूजी तृतीय खंड विशेष परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

LNMU Admit Card : एलएनएमयू में स्नातक तृतीय सेमेस्टर का एडमिट कार्ड जारी, lnmu.ac.in से करें डाउनलोड

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय खंड विशेष परीक्षा (सत्र 2020-23, 2021-24 एवं 2022-25) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि स्नातक तृतीय खंड विशेष परीक्षा का आयोजन छह जून से किया जाएगा। परीक्षा विवि क्षेत्रांतर्गत चार जिलों में कुल आठ केंद्रों पर आयोजित होगी। सभी जिले में दो-दो परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

एलएनएमयू के पांच कॉलेजों में शुरू होंगे सात नए पाठ्यक्रम

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में विद्वत परिषद की बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई। बैठक में कई शैक्षणिक प्रस्तावों पर गंभीर विमर्श के बाद सर्वसम्मति से कई नए शैक्षणिक पाठ्यक्रमों को लेकर निर्णय लिए गए। बैठक में राज्यपाल सचिवालय से जारी अधिसूचना के आलोक में मेरू (पीएम-उषा) के अंतर्गत विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप एबेंडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) को यूजीसी मानकों के अनुसार शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत विवि क्षेत्रांतर्गत पांच नैक मूल्यांकित अंगीभूत कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सात पाठ्यक्रमों को संचालित करने की सहमति दी गई।

अंतर्गत वाणिज्य संकाय में मेजर विषय के अंतर्गत सीएम कॉलेज, दरभंगा एवं बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर में ई-कॉमर्स, बीआरबी कॉलेज एवं यूपी कॉलेज, पूसा में रिटेल ऑपरेशंस, सीएम कॉलेज, यूपी कॉलेज, एवं बीआरबी कॉलेज में बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस (बीएफएसआई) तथा सीएम कॉलेज, बीआरबी कॉलेज एवं यूपी कॉलेज में ह्यूमन रिसोर्स ऑपरेशन पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। विज्ञान संकाय में मेजर विषय के अंतर्गत आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय एवं बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर में डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स तथा मिल्लत कॉलेज, दरभंगा एवं यूपी कॉलेज में हेल्थ केयर मैनेजमेंट पाठ्यक्रम शुरू होंगे। मानविकी संकाय में मेजर विषय के अंतर्गत यूपी कॉलेज, सीएम कॉलेज एवं मिल्लत कॉलेज में कंटेंट एंड क्रिएटिव राइटिंग कोर्स संचालन की स्वीकृति दी गई।

सीबीसीएस के अंतर्गत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के मैथिली एवं मनोविज्ञान विषय में तृतीय से लेकर आठवें सेमेस्टर तक के एमआईसी के संशोधित पाठ्यक्रमों को विद्वत परिषद से अनुमोदन किया गया। विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य केन्द्र में कम्युनिटी हेल्थ एंड वेलनेस सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ करने के लिए मैन्युअल एवं ऑर्डिनेंस एंड रेगुलेशन्स का अनुमोदन किया गया।बैठक में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को डॉ. अवधेश कुमार मिश्र, पूर्व प्रोफेसर, भाषा विज्ञान विभाग, अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, शिलांग, मेघालय का आईसीएसएसएसआर सीनियर फैलोशिप प्रोजेक्ट में कार्य करने के लिए कार्यस्थल के रूप में स्वीकृति प्रदान किया गया। आरके कॉलेज में स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम के अंतर्गत एमबीए पाठ्यक्रम तथा स्नातकोत्तर रसायनशास्त्र विभाग में एम.फार्मा पाठ्यक्रम को शुरू करने की सैद्धांतिक अनुमति दी गई।

सदस्यों ने विश्वविद्यालय में स्थापित खेल निदेशालय में संचालित होने वाले बीपीएड, एमपीएड एवं बीए इन विजुअल आर्ट्स पाठ्यक्रम को स्वीकृति के लिए एनसीटीई में भेजने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया।बैठक में विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार चौधरी, सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. ध्रुव कुमार एवं सदस्य सचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा ऑफलाइन शामिल हुए, जबकि संकायाध्यक्ष, स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यगण ऑनलाइन शामिल हुए। बैठक के आरंभ में सदस्यों का स्वागत कुलपति प्रो. चौधरी ने किया, जबकि बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. हांसदा ने किया।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।