एमबीए फ्रेशर्स के लिए बड़ा मौका, एलआईसी एचएफएल में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती, 50 हजार तक मिलेगी सैलरी

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने 50 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। MBA पास युवा 25 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

LIC Vacancy 2026
एलआईसी एचएफएल में नौकरी का शानदार मौका

अगर आप फाइनेंस व बैंकिंग सेक्टर में एक प्रतिष्ठित और सुरक्षित करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। एलआईसी एचएफएल ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित होने वाले युवाओं को न केवल एक शानदार कॉर्पोरेट एक्सपोजर मिलेगा, बल्कि शुरुआत में ही 50,000 रुपये प्रति माह की आकर्षक सैलरी भी दी जाएगी। अगर आप योग्य हैं, तो बिना अंतिम समय का इंतजार किए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

देश की मानी-जानी कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी - मार्केटिंग एंड सेल्स के 50 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2026 तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से एमबीए (MBA) की डिग्री होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी के पास सेल्स एवं फील्ड सेल्स, बिजनेस डेवलपमेंट, क्लाइंट रिलेशनशिप एवं CRM, बातचीत करने का हुनर और नेगोशिएशन में 0 से 1 साल का अनुभव होना चाहिए।

आवेदक को LIC HFL द्वारा तय किए गए देश के 35 चुनिंदा शहरों दिल्ली, गुड़गांव, गाजियाबाद, चंडीगढ़, देहरादून, कानपुर, सोनीपत, लुधियाना, जयपुर, जोधपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर (पश्चिम), रायपुर, मुंबई, ठाणे, पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, नासिक, नागपुर, पटना, रांची, कोलकाता, भुवनेश्वर, कटक, गुवाहाटी, त्रिपुरा, बैंगलोर, मैसूर, हैदराबाद, विजयवाड़ा, चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, एर्नाकुलम में से किसी एक का स्थायी निवासी होना जरूरी है। इसके साथ ही, आपको वहां की स्थानीय भाषा अच्छी तरह से बोलनी और समझनी आनी चाहिए।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड और सैलरी?

यह 1 साल का ट्रेनी प्रोग्राम है। ट्रेनिंग के दौरान हर महीने चयनित उम्मीदवारों को 40,000 रुपये से 50,000 रुपये तक का स्टाइपेंड (वार्षिक पैकेज 4.8 लाख रुपये से 6 लाख रुपये) दिया जाएगा।

1 साल की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद और कंपनी के नियमों के आधार पर, यदि आपको स्थायी पद दिया जाता है, तो आपका सालाना सैलरी पैकेज (CTC) 14 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकता है।

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'Careers' वाले अनुभाग में जाएं और मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  4. अपने जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  5. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़MBA फ्रेशर्स के लिए बड़ा मौका, LIC HFL में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती