लाइब्रेरियन भर्ती में पात्रता परीक्षा पास को आयु में मिलेगी 10 साल की छूट

लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

बिहार में लाइब्रेरियन की नियुक्ति में पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण को अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट मिलेगी। नियुक्ति के प्रथम संव्यवहार में भी अधिकतम आयु में दस साल की छूट मिलेगी।

BPSC exam
परीक्षा

बिहार में लाइब्रेरियन की नियुक्ति में पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण को अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट मिलेगी। नियुक्ति के प्रथम संव्यवहार में भी अधिकतम आयु में दस साल की छूट मिलेगी। 45 फीसदी अंक के साथ स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे। अजा-अजजा, पिछड़ा, महिला को अंक में 5 फीसदी की छूट मिलेगी। आयु और अंक में छूट केवल बिहार के अभ्यर्थियों पर लागू होगी। जिला स्तर पर रिक्त पदों की गणना और रोस्टर बनाने का निर्देश दिया गया है। विद्यालय पुस्तकालाध्यक्ष के मूल कोटि के सभी पद सीधी नियुक्ति से भरे जाएंगे।

पाठ्यक्रम का निर्धारण प्रशासी विभाग के परामर्श से होगा

परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम का निर्धारण प्रशासी विभाग के परामर्श से होगा। निर्धारित पाठ्यक्रम के आलोक में परीक्षा का आयोजन, प्रश्नपत्रों का निर्धारण, कॉपियों का मूल्यांकन तथा रिजल्ट का प्रकाशन आयोग द्वारा किया जाएगा। सीधी भर्ती से नियुक्त किए जाने वाले विद्यालय पुस्तकालाध्यक्ष की परीवीक्षा की अवधि, योगदान की तिथि के प्रभाव से एक साल के लिए होगी। सेवाकाल में विद्यालय पुस्तकालाध्यक्ष की मृत्यु होने पर वे जिस जिले के विद्यालय में कार्यरत थे, उसी जिले में लिपिक, परिचारी के पद पर आश्रित को नियुक्ति के लिए डीईओ के माध्यम से आवेदन करना होगा।

मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विवि, बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा दी गई आलीम की डिग्री को स्नातक के समतुल्य माना जाएगा। इसी तरह कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि द्वारा दी गई शास्त्री की डिग्री भी समतुल्य मानी जाएगी। अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विवि द्वारा पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन 1 अक्टूबर से, पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती का रास्ता होगा साफ

शिक्षा विभाग की ओर से बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) को "विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026" (BSEB LET) आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। बिहार बोर्ड की ओर से विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से स्टार्ट कर दी जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर सकेंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़लाइब्रेरियन भर्ती में पात्रता परीक्षा पास को आयु में मिलेगी 10 साल की छूट