Hindi Newsकरियर न्यूज़Lekhpal bharti: There will be category wise revision in the vacant posts in Lekhpal recruitment
Lekhpal Bharti: लेखपाल भर्ती में रिक्त पदों पर श्रेणीवार संशोधन होगा

Lekhpal Bharti: लेखपाल भर्ती में रिक्त पदों पर श्रेणीवार संशोधन होगा

संक्षेप:

राजस्व लेखपाल के 7994 पदों की भर्ती में पिछड़ा वर्ग का कोटा कम होने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद राजस्व परिषद ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को एक सप्ताह में संशोधित प्रस्ताव भेजने का पत्र भेजा है।

Dec 21, 2025 09:32 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ, विशेष संवाददाता
share Share
Follow Us on

राजस्व लेखपाल के 7994 पदों की भर्ती में पिछड़ा वर्ग का कोटा कम होने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद राजस्व परिषद ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को एक सप्ताह में संशोधित प्रस्ताव भेजने का पत्र भेजा है। आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा ने इस संबंध में आयोग को भेजे पत्र में स्थिति साफ की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें कहा गया है कि लेखपाल सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2022 के अनुसार भर्ती प्रक्रिया आयोग की परिधि में आने से पहले जिला स्तर पर की जाती थी। परिषद द्वारा आयोग को भेजे गए प्रस्ताव जिला स्तर से मंडलायुक्तों को भेजे गए लेखपाल पद पर श्रेणीवार कार्यरत व रिक्तियों के विवरण पर आधारित है। जिला स्तर पर लेखपाल पद पर कार्यस्त व रिक्त कार्मिकों की श्रेणीवार गणना के संबंध में कुछ जानकारियां मिली हैं। इससे आयोग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन में श्रेणीवार रिक्तियों में संशोधन होने की संभावना है। इसलिए उक्त भर्ती प्रस्ताव में पदों की संशोधित सूचना एक सप्ताह में आयोग को भेजी जाएगी।

16 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल की मुख्य परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती के तहत कुल 7994 पद स्वीकार किए गए थे, इनके लिए उम्मीदवारों को आवेदन करना था। इस भर्ती में सामान्य वर्ग (UR) के लिए 4165 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1441 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 792 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 1446 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 150 पद निर्धारित किए गए थे. कुल मिलाकर इस भर्ती में 7994 पद शामिल थे। अब कहा जा रहा है कि जिला स्तर पर लेखपाल पद पर कार्यस्त व रिक्त कार्मिकों की श्रेणीवार गणना को लेकर कुछ जानकारी सामने आई हैं, जिसको लेकर संशोधन होना चाहिए। इसलिए कहा जा रहा है कि आयोग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन में श्रेणीवार रिक्तियों में संशोधन हो सकता है।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।