Lal Bahadur Shastri Jayanti Quotes, Slogans : लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर शेयर करें उनके ये प्रेरणादायी विचार और नारे

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Lal Bahadur Shastri Jayanti Quotes, Slogans : भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के विचार और सोच हमारा जीवन बदल सकती है। आज उनकी जयंती पर उनके प्रेरणादायी विचारों को शेयर कर सकते हैं - उनके अनमोल विचार-

lal bahadur shastri Quotes
लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर शेयर करें उनके ये प्रेरणादायी विचार और नारे

Lal Bahadur Shastri Jayanti Quotes , Photos, Images , Messages : 2 अक्टूबर का दिन भारत के इतिहास में खास अहमियत रखता है। इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ-साथ देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई जाती है। शास्त्री जी अपने सादगीपूर्ण जीवन, विनम्र स्वभाव, अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए हमेशा याद किए जाते हैं। उनका कद भले ही छोटा हो लेकिन उनके विचार, संकल्प और देश के प्रति समर्पण और व्यक्तित्व बेहद विशाल थे। 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में जन्मे लाल बहादुर शास्त्री ने अपने दृढ़ निश्चय और असाधारण नेतृत्व क्षमता से देश के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उनकी सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक थी कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखना और पूरे आत्मविश्वास के साथ फैसले लेना। साल 1965 में जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ा, तब शास्त्री जी देश के प्रधानमंत्री थे। उस चुनौतीपूर्ण दौर में उन्होंने न केवल भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाया, बल्कि देश के किसानों की भूमिका को भी राष्ट्रीय प्राथमिकता से जोड़ा। इसी दौरान उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान’ का ऐतिहासिक नारा दिया। इस नारे के जरिए शास्त्री जी ने सैनिकों और किसानों के योगदान को समान महत्व दिया। उनका संदेश साफ था कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवान और देश का पेट भरने वाले किसान, दोनों ही राष्ट्र की ताकत हैं। इस उद्घोष ने युद्ध के कठिन समय में देशवासियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया। साथ ही, इसने देश को सुरक्षा और खाद्य उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी भारतीय सेना के साहस और किसानों की मेहनत के प्रति सम्मान का प्रतीक है। लाल बहादुर शास्त्री का जीवन और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सादगी, ईमानदारी, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा का संदेश देते रहेंगे।

अनाज के मामले में देश को आत्म निर्भर बनाने और हरित क्रांति लाने में भी शास्त्री जी का बेहद अहम योगदान है। 1960 के दशक में भारत जब खाद्यान्न संकट से घिरा हुआ तब लाल बहादुर शास्त्री ने हरित क्रांति की नींव रखते हुए कृषि सुधारों को समर्थन देना शुरू किया। उन्होंने भारत को दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए श्वेत क्रांति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस तरह वे श्वेत क्रांति और हरित क्रांति के प्रणेता बने।

भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के विचार और सोच हमारा जीवन बदल सकती है। आज उनकी जयंती पर उनके प्रेरणादायी विचारों को शेयर कर सकते हैं -

उनके अनमोल विचार-

1- हमें शांति के लिए उतनी ही बहादुरी के साथ लड़ना चाहिए, जितना हम युद्ध में लड़ते हैं।

2- आजादी की रक्षा सिर्फ हमारे देश के सैनिकों का काम नहीं है। इसकी रक्षा के लिए पूरे देश को मजबूत होना पड़ेगा। यह पूरे देश का कर्त्तव्य है।

3- लोगों को यह याद रखना चाहिए कि सच्चा स्वराज या लोकतंत्र कभी भी असत्य व हिंसा के बल से प्राप्त नहीं हो सकता है।

4- यदि कोई एक व्यक्ति भी ऐसा रह गया जिसे किसी रूप में अछूत कहा जाए तो भारत को अपना सिर शर्म से झुकाना पड़ेगा।

5- हर कार्य की अपनी एक गरिमा है और हर कार्य को अपनी पूरी क्षमता से करने में ही संतोष प्राप्त होता है।

6- देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाय गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।

Lal Bahadur Shastri Jayanti Quotes Slogans

7- देश की ताकत और मजबूती के लिए सबसे जरूरी काम है लोगों में एकता को स्थापित करना।

8- हम केवल खुद के लिए नहीं, बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं।

9- जब स्वतंत्रता और अखंडता खतरे में हो, तो पूरी शक्ति से उस चुनौती का मुकाबला करना ही एकमात्र कर्तव्य होता है।

10- हमारा रास्ता सीधा और स्पष्ट है। अपने देश में सबके लिए स्वतंत्रता और संपन्नता के साथ समाजवादी लोकतंत्र की स्थापना और अन्य सभी देशों के साथ विश्व शांति और मित्रता का संबंध रखना।

लोकप्रिय नारा - जय जवान, जय किसान

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर शेयर करें उनके ये प्रेरणादायी विचार और नारे