
KVS Vacancy : 10 हजार वैकेंसी के बाद केंद्रीय विद्यालय में निकली एक और भर्ती, इस बार 2499 पद
KVS Vacancy 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 9921 पदों पर भर्ती के बाद एक और बड़ी बहाली का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत भी टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों को भरा जाएगा।
KVS Vacancy 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 9921 पदों पर भर्ती के बाद एक और बड़ी बहाली का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत भी टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों को भरा जाएगा। केंद्रीय विद्यालय की इस नई भर्ती में 2499 पदों को भरा जाएगा। ध्यान रहे कि यह भर्ती विभागीय है। इसमें केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो पहले से केंद्रीय विद्यालय संगठन में टीचिंग या नॉन टीचिंग पदों पर कार्यरत हैं। इस विभागीय भर्ती के तहत प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी, हेड मास्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, फाइनेंस ऑफिसर व सेक्शन ऑफिसर के पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए 12 दिसंबर 2025 से kvsangathan.nic.in पर आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 है। परीक्षा 15 फरवरी को होगी।
प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी, हेड मास्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पद लिमिटेड डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन (एलडीई) (दिसंबर 2026 तक की वैकेंसी) के जरिए होगा। फाइनेंस ऑफिसर व सेक्शन ऑफिसर के पदों पर चयन लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपीटिटिव एग्जामिनेशन (एलडीसीई) (दिसंबर 2026 तक की वैकेंसी) के जरिए होगा।
कुल वैकेंसी 2499 पदों में 1712 अनारक्षित हैं। 525 एससी, 262 एसटी के लिए आरक्षित हैं।
पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स
1. प्रिंसिपल
अनारक्षित: 157
एससी: 0
एसटी: 0
कुल: 157
2. वाइस-प्रिंसिपल
अनारक्षित: 99
एससी: 18
एसटी: 08
कुल: 125
3. पीजीटी (हिंदी)
अनारक्षित: 52
एससी: 10
एसटी: 05
कुल: 67
4. पीजीटी (इंग्लिश)
अनारक्षित: 73
एससी: 14
एसटी: 07
कुल: 94
5. पीजीटी (फिजिक्स)
अनारक्षित: 94
एससी: 30*
एसटी: 14*
कुल: 138
6. पीजीटी (केमिस्ट्री)
अनारक्षित: 89
एससी: 27*
एसटी: 12*
कुल: 128
7. पीजीटी (मैथ्स)
अनारक्षित: 39
एससी: 07
एसटी: 03
कुल: 49
8. पीजीटी (बायोलॉजी)
अनारक्षित: 58
एससी: 10
एसटी: 06*
कुल: 74
9. पीजीटी (हिस्ट्री)
अनारक्षित: 32
एससी: 05
एसटी: 02
कुल: 39
10. पीजीटी (इकोनॉमिक्स)
अनारक्षित: 55
एससी: 17*
एसटी: 08*
कुल: 80
11. पीजीटी (ज्योग्राफी)
अनारक्षित: 31
एससी: 05
एसटी: 02
कुल: 38
12. टीजीटी (इंग्लिश)
अनारक्षित: 140
एससी: 79*
एसटी: 39*
कुल: 258
13. टीजीटी (हिंदी)
अनारक्षित: 19
एससी: 39*
एसटी: 21*
कुल: 79
14. टीजीटी (साइंस)
अनारक्षित: 78
एससी: 41*
एसटी: 24*
कुल: 143
15. टीजीटी (मैथ्स)
अनारक्षित: 177
एससी: 86*
एसटी: 44*
कुल: 307
16. टीजीटी (सोशल स्टडीज़)
अनारक्षित: 140
एससी: 77*
एसटी: 36*
कुल: 253
17. हेड मास्टर
अनारक्षित: 97
एससी: 18
एसटी: 09
कुल: 124
18. फाइनेंस ऑफिसर
अनारक्षित: 04
एससी: 0
एसटी: 01
कुल: 05
19. सेक्शन ऑफिसर
अनारक्षित: 06
एससी: 0
एसटी: 0
कुल: 06
एससी: 16
एसटी: 08
कुल: 107
21. सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट
अनारक्षित: 140
एससी: 26
एसटी: 13
कुल: 179
22. जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट
अनारक्षित: 49
एससी: 0
एसटी: 0
कुल: 49
LDCE/LDE का पैटर्न
प्रश्न पत्र में 60 अंक के 60 ऑब्जेक्टिव प्रश्न व 40 अंक के 10 डिस्क्रिप्ट प्रश्न होंगे। पेपर ढाई घंटे का होगा।
अहम तिथियां
i) LDCE/LDE के लिए नोटिफिकेशन जारी करना 11.12.2025
ii) LDCE/LDE के लिए ऑनलाइन लिंक एक्टिवेट करना 12.12.2025
iii) कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा एप्लीकेशन लिंक बनाने और सभी कर्मचारियों को सर्कुलेट करने की आखिरी तारीख 19.12.2025
iv) एप्लिकेंट के लिए एप्लीकेशन ऑनलाइन जमा करने की आखिरी तारीख। 26.12.2025
v) कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा वेरिफिकेशन और फाइनल सबमिशन की आखिरी तारीख। 02.01.2026
vi) LDCE/LDE परीक्षा की तारीख। 15.02.2026
क्वालिफाइंग मार्क्स
प्रमोशनल पोस्ट होने की वजह से पैनल में शामिल होने के लिए टियर-1/इंटरव्यू/पर्सनल इंटरेक्शन/स्क्रीनिंग टेस्ट (जैसा लागू हो) में कम से कम क्वालिफाइंग मार्क्स अनरिज़र्व्ड कैटेगरी के लिए 40 फीसदी और एससी/एसटी और दिव्यांग एप्लिकेंट्स के लिए 35 फीसदी होंगे।





