Hindi Newsकरियर न्यूज़KVS & NVS Recruitment 2025 for 14967 posts ends today, apply online, KVS NVS Vacancy Navodaya and Kendriya Vidyalaya
KVS NVS Recruitment 2025: KVS और NVS भर्ती के 14,967 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई

KVS NVS Recruitment 2025: KVS और NVS भर्ती के 14,967 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई

संक्षेप:

Navodaya and Kendriya Vidyalaya Recruitment: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में 14,967 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज 4 दिसंबर 2025 को आखिरी दिन है।

Dec 04, 2025 03:45 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

KVS & NVS Recruitment 2025 Apply Online: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ी खबर है। देश के दो प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में 14,967 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज 4 दिसंबर 2025 को आखिरी दिन है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अगर आपने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, तो बिना देर किए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर लें, क्योंकि आज के बाद यह सुनहरा मौका हाथ से निकल जाएगा। केवीएस और एनवीएस ने मिलकर इस मेगा भर्ती अभियान की शुरुआत की थी। इसमें प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, पीजीटी (स्नातकोत्तर शिक्षक), टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक), पीआरटी (प्राथमिक शिक्षक), लाइब्रेरियन और प्रशासनिक अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। यह भर्ती शिक्षा और प्रशासन दोनों क्षेत्रों में युवाओं को सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर दे रही है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in या NVS की वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर फॉर्म भरना होगा और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

सीबीएसई (CBSE) ने यह स्पष्ट किया है कि केवीएस और एनवीएस में एक ही नाम वाले पदों के लिए भी शैक्षणिक योग्यता में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी पोस्ट के लिए दी गई योग्यता को ध्यान से चेक कर लें।

चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से दो चरणों में होगा।

परीक्षा और इंटरव्यू: ज्यादातर महत्वपूर्ण पदों जैसे कि असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल, पीजीटी और टीजीटी के लिए दो-चरणीय परीक्षा (Tier-2) आयोजित की जाएगी। जिसके बाद इंटरव्यू होगा। अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार करते समय Tier-2 के अंकों को 85% और इंटरव्यू के अंकों को 15% वेटेज दिया जाएगा।

स्किल टेस्ट: स्टेनोग्राफर (ग्रेड I और II) और जूनियर सचिवालय सहायक जैसे पदों के लिए स्किल टेस्ट होगा।

केवल परीक्षा: असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और सीनियर सचिवालय सहायक के पदों पर चयन के लिए कोई इंटरव्यू या स्किल टेस्ट नहीं होगा।

यह भर्ती सरकारी सेवा में आने का एक बड़ा अवसर है। जो उम्मीदवार इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि आज रात आवेदन लिंक बंद हो जाएगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।