Hindi Newsकरियर न्यूज़KVS NVS Recruitment: 11 lakh applications received for Navodaya and Kendriya Vidyalaya recruitment CBSE new notice
KVS NVS Recruitment : नवोदय, केंद्रीय विद्यालय भर्ती में 11 लाख आवेदन, CBSE ने बताया कइयों को क्यों आ रही दिक्कत

KVS NVS Recruitment : नवोदय, केंद्रीय विद्यालय भर्ती में 11 लाख आवेदन, CBSE ने बताया कइयों को क्यों आ रही दिक्कत

संक्षेप:

CBSE ने स्पष्ट किया है कि केवीएस एनवीएस भर्ती में अनिवार्य योग्यता से अभ्यर्थी की योग्यता मेल न खाने के चलते आवेदन में दिक्कत आ सकती है। एक ही नाम के पदों की योग्यता में भी अंतर हो सकता है।

Nov 27, 2025 06:44 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ला
share Share
Follow Us on

KVS NVS Recruitment: केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में विभिन्न टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 नवंबर से जारी है। सीबीएसई ने केवीएस एनवीएस भर्ती से जुड़ी सूचना जारी कर बताया कि विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अब तक 11 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इसके बाद भी कई आवेदक पोर्टल में आवेदन के समय दिक्कत आने, आवेदन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने की शिकायत लगातार ई-मेल, आरटीआई, ग्रीवांस पोर्टल और फोन से कर रहे हैं। बोर्ड ने ऐसे आवेदकों को कहा है कि पोर्टल में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उम्मीदवारों ने जो योग्यता चुनी है, वह नोटिफिकेशन में अनिवार्य योग्यता से मेल नहीं खा रही। बोर्ड ने बताया है कि केवीएस (केवि संगठन) और एनवीएस (नवोदय विद्यालय संगठन) में एक ही नाम के पदों की योग्यता में भी अंतर हो सकता है। ऐसे में बोर्ड ने आवेदकों को अधिसूचना को अच्छे से पढ़ लेने की सलाह दी है। सही योग्यता चुनने पर ही आवेदन आगे बढ़ पाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परीक्षा की तिथियां

केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों में टीचिंग और नॉन टीचिंग के 14967 पदों पर भर्ती के लिए टियर-1 की परीक्षाएं 10 और 11 जनवरी 2026 को होंगी। वर्तमान में केवीएस एनवीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।इच्छुक व योग्य उम्मीदवार www.CBSE.gov.in , kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक कर एप्लाई कर सकते हैं। एप्लाई करने और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 तय की गई है। सीबीएसई ( CBSE ) यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केवीएस और एनवीएस टीचिंग नॉन टीचिंग भर्ती को कंबाइन तौर पर आयोजित करेगा।

यहां पढ़ें भर्ती की खास बातें

1. कुल 14967 वैकेंसी में 9126 पद केंद्रीय विद्यालय और 5841 पद नवोदय विद्यालय के हैं।

केंद्रीय विद्यालय भर्ती

प्रिंसिपल - 134

वाइस प्रिंसिपल - 58

असिस्टेंट कमिश्नर ग्रुप ए - 08

पीजीटी - 1465

टीजीटी - 2794

लाइब्रेरियन - 147

पीआरटी (स्पेशल एजुकेटर, पीआरटी, पीआरटी म्यूजिक ) - 3365

नॉन टीचिंग पद (एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, स्टेनो ग्रेड 1, स्टेनो ग्रेड 2) - 1155

कुल - 9126

नवोदय स्कूल भर्ती

प्रिंसिपल - 93

असिस्टेंट कमिश्नर (एकेडमिक) ग्रुप ए - 09

पीजीटी - 1513

पीजीटी (मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज) - 18

टीजीटी - 2978

टीजीटी (थर्ड लैंग्वेज) - 443

नॉन-टीचिंग पद (जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट हेडक्वार्टर व आरओ कैडर, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट जेएनवी कैडर, लैब अटेंडेंट, एमटीएस हेडक्वार्टर व आरओ कैडर) -787

कुल - 5841

अधिकतम आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (सभी पद)

प्राइमरी टीचर: अधिकतम 30 वर्ष

टीजीटी टीचर: अधिकतम 35 वर्ष

पीजीटी टीचर: अधिकतम 40 वर्ष

वाइस प्रिंसिपल : 35-45 वर्ष

प्रिंसिपल: 35-50 वर्ष

असिस्टेंट कमिश्नर - अधिकतम 50 वर्ष

एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

पीआरटी (प्राइमरी टीचर) पद के लिए योग्यता

कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10+2 इंटर और प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) या बी.एल.एड। और सीटीईटी पेपर I परीक्षा पास हो।

जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट पद के लिए योग्यता

12वीं पास एवं 30 शब्द प्रति मिनट इंग्लिश टाइपिंग या 25 शब्द प्रति मिनट हिंदी टाइपिंग।

एमटीएस - 10वीं पास।

एग्जाम पैटर्न

एनवीएस एमटीएस को छोड़कर केवीएस व एनवीएस के सभी पदों के लिए टियर-1 परीक्षा पैटर्न कॉमन होगा।

टियर-1 दो घंटे का ओएमआर बेस्ट मल्टीपल चॉइस प्रश्न वाला होगा। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा।

भाग-I सामान्य तर्कशक्ति 20 60

भाग-II संख्यात्मक योग्यता 20 60

भाग-III बुनियादी कंप्यूटर साक्षरता 20 60

भाग-IV सामान्य ज्ञान 20 60

भाग-V भाषा दक्षता (अंग्रेजी) 10 30

भाग-VI भाषा दक्षता (आधुनिक भारतीय भाषा) 10 30

कुल 100 300

उम्मीदवारों को हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु या उर्दू में से एक भाषा का चयन करना होगा, और इस चयन को बाद में बदला नहीं जा सकता।

एनवीएस मल्टी-टास्किंग स्टाफ के लिए टियर-1 पैटर्न

भाग-I सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामले 20 60

भाग-II कंप्यूटर संचालन का बुनियादी ज्ञान 40 120

भाग-III भाषा दक्षता (अंग्रेजी) 20 60

भाग-IV भाषा दक्षता (आधुनिक भारतीय भाषा) 20 60

कुल 100 300

गलत उत्तरों पर एक अंक काटा जाएगा, जबकि अनुत्तरित प्रश्नों पर कोई दंड नहीं होगा।

आवेदन फीस

असिस्टेंट कमिश्नर/ प्रिंसिपल / वाइस–प्रिंसिपल पदों के लिए-

सामान्य (UR) / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : 2800 रुपये

सीनियर / जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, JSA, लैब अटेंडेंट, MTS पदों के लिए

सामान्य (UR) / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : 1700

पीजीटी / टीजीटी / पीआरटी एवं अन्य पदों के लिए

सामान्य (UR) / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : 2000

सभी पदों के लिए (एससी, एसटी, दिव्यांग ) - 500 रुपये

परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / अन्य ऑनलाइन माध्यमों से ही करें।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।