
KVS-NVS भर्ती 2025 की आखिरी तारीख करीब, 14967 पदों पर मौका न चूकें
KVS और NVS में लगभग 15 हजार पदों पर भर्ती का बड़ा मौका है। आवेदन की आखिरी तारीख बेहद करीब है इसलिए उम्मीदवार बिना देरी आवेदन पूरा कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या का खतरा न रहे।
kvs nvs bharti 2025 : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा मौका है। नोटिफिकेशन 01/2025 के तहत हजा ऑनलाइन आवेदन 4 दिसंबर 2025 को बंद हो जाएंगे। आवेदन 14 नवंबर 2025 से जारी है और अब आखिरी दिनों में आवेदन की रफ्तार तेज हो गई है। जो उम्मीदवार अब तक फ़ॉर्म नहीं भर पाए हैं, उन्हें बिना देर किए आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।
kvs nvs bharti 2025 : देशभर में 14967 पदों पर भर्ती
इस भर्ती अभियान के ज़रिए देश के स्कूलों और प्रशासनिक इकाइयों में कुल 14,967 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पद भरे जाएंगे। इनमें PGT, TGT, PRT से लेकर प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन जैसी कई अहम पोस्ट शामिल हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने पद के हिसाब से योग्यता और पात्रता शर्तें ध्यान से पढ़ें।
kvs nvs bharti 2025 : पद-वार रिक्तियों का पूरा ब्योरा
इस भर्ती में KVS और NVS दोनों के पद शामिल हैं। कुछ प्रमुख रिक्तियां इस प्रकार हैं -
प्रिंसिपल: 227
वाइस प्रिंसिपल: 58
PGT: 2,978
TGT: 5,772
PRT: 3,365
नॉन-टीचिंग पोस्ट: 1,942
सभी पदों को मिलाकर कुल वैकेंसी 14,967 बनती है।
kvs nvs bharti 2025 : CBSE ने दी योग्यता नियमों पर सफाई
बढ़ती आवेदन संख्या अब 11 लाख के पार जा चुकी है। इसे देखते हुए CBSE ने एक अहम सफ़ाई जारी की है। कई उम्मीदवारों ने शिकायत की कि पोर्टल पर क्वालिफिकेशन चुनने में दिक़्क़त आ रही है। CBSE ने बताया कि कई पदों के नाम भले समान लगते हों, लेकिन KVS और NVS की योग्यता अलग-अलग है। इसी कारण ड्रॉपडाउन मेन्यू में कई विकल्प दिखते हैं। गलत योग्यता चुनने पर सिस्टम आगे नहीं बढ़ रहा, और यह कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं बल्कि सुरक्षा व्यवस्था है।
kvs nvs bharti 2025 : फीस भुगतान न अपडेट होने पर क्या करें
CBSE ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि फीस भुगतान की स्थिति (payment status) ऑटो-अपडेट नहीं होती है, तो उम्मीदवार को दोबारा भुगतान करना होगा। नोटिफिकेशन में साफ़ लिखा है कि पहली बार असफल हुए लेनदेन का पैसा एक हफ़्ते के अंदर खुद-ब-खुद बैंक खाते में लौट आएगा।
kvs nvs bharti 2025 : कैसे होगी चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा, जिसमें लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (अगर लागू हो), दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल जांच शामिल हैं। हर चरण में योग्य पाए जाने पर ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।
kvs nvs bharti 2025 : ऑनलाइन आवेदन की आसान प्रक्रिया
उम्मीदवार CBSE, KVS और NVS की आधिकारिक वेबसाइटों के ज़रिए आवेदन कर सकते हैं। प्रक्रिया इस प्रकार है -
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
2. नोटिफिकेशन 01/2025 पढ़ें
3. ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें
4. आवेदन फॉर्म भरें
5. दस्तावेज अपलोड करें
6. फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें





