Hindi Newsकरियर न्यूज़KVS NVS Admit Card 2026 to be out soon at kvsangathan.nic.in, navodaya.gov.in how to download hall ticket when release
KVS NVS Admit Card 2026: केवीएस, एनवीएस एडमिट कार्ड 2026 का इंतजार, कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

KVS NVS Admit Card 2026: केवीएस, एनवीएस एडमिट कार्ड 2026 का इंतजार, कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

संक्षेप:

KVS NVS Admit Card 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।

Jan 07, 2026 08:19 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

KVS NVS Admit Card 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली KVS-NVS साझा भर्ती परीक्षा 2026 के टियर-1 एडमिट कार्ड का अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 15,762 शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों को भरा जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइटों kvsangathan.nic.in, navodaya.gov.in या cbse.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे।

परीक्षा का पूरा शेड्यूल

CBSE ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि टियर-1 की परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को ऑफलाइन (OMR-Based) मोड में आयोजित की जाएगी।

10 जनवरी 2026 (शनिवार):

सुबह की शिफ्ट (9:30 AM – 11:30 AM): PRT, जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) और लैब अटेंडेंट।

दोपहर की शिफ्ट (2:30 PM – 4:30 PM): मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)।

11 जनवरी 2026 (रविवार):

सुबह की शिफ्ट (9:30 AM – 11:30 AM): असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल और PGT।

दोपहर की शिफ्ट (2:30 PM – 4:30 PM): TGT, लाइब्रेरियन, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और अन्य पद।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए जरूरी जानकारी

अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि लॉगिन करने के लिए उन्हें अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। बोर्ड ने सूचित किया है कि 'एप्लीकेशन नंबर' का उपयोग लॉगिन के लिए न करें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें-

  1. आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर "KVS NVS Tier-1 Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

4. कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें।

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक साफ प्रिंटेड कॉपी और एक वैध मूल फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) साथ ले जाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाएगी, इसलिए रिपोर्टिंग समय से कम से कम 90 मिनट पहले पहुंचना आवश्यक है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।