
KVS NVS Admit Card 2026 OUT: केवीएस, एनवीएस एडमिट कार्ड 2026 जारी, Direct Link
KVS NVS Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली KVS-NVS साझा भर्ती परीक्षा 2026 के टियर-1 एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। टियर-1 की परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
KVS NVS Admit Card 2026 Download: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली KVS-NVS साझा भर्ती परीक्षा 2026 के टियर-1 एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 15,762 शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों को भरा जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइटों kvsangathan.nic.in, navodaya.gov.in या cbse.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा का पूरा शेड्यूल
CBSE ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि टियर-1 की परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को ऑफलाइन (OMR-Based) मोड में आयोजित की जाएगी।
10 जनवरी 2026 (शनिवार):
सुबह की शिफ्ट (9:30 AM – 11:30 AM): PRT, जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) और लैब अटेंडेंट।
दोपहर की शिफ्ट (2:30 PM – 4:30 PM): मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)।
11 जनवरी 2026 (रविवार):
सुबह की शिफ्ट (9:30 AM – 11:30 AM): असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल और PGT।
दोपहर की शिफ्ट (2:30 PM – 4:30 PM): TGT, लाइब्रेरियन, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और अन्य पद।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए जरूरी जानकारी
अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि लॉगिन करने के लिए उन्हें अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। बोर्ड ने सूचित किया है कि 'एप्लीकेशन नंबर' का उपयोग लॉगिन के लिए न करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें-
1.आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर "KVS NVS Tier-1 Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
4. कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें।
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक साफ प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड ओरिजनल फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) साथ ले जाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाएगी, इसलिए रिपोर्टिंग समय से कम से कम 90 मिनट पहले पहुंचना आवश्यक है।

लेखक के बारे में
Prachiदिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।
और पढ़ें



