KVS Admission : क्लास 1 दूसरी एडमिशन लिस्ट जारी, बच्चों के सिलेक्शन स्टेटस ऐसे करें चेक; Direct Link

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

KVS Admission : केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा 1 एडमिशन 2026-27 की दूसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है। जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट, वेटिंग लिस्ट का क्या मतलब है और आगे की प्रक्रिया क्या है।

KVS Admission : क्लास 1 दूसरी एडमिशन लिस्ट जारी, बच्चों के सिलेक्शन स्टेटस ऐसे करें चेक; Direct Link

Kendriya Vidyalaya Sangathan यानी केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 में दाखिले की दूसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है। जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए आवेदन किया था वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह देख सकते हैं कि उनके बच्चे का चयन हुआ है या नहीं। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से की जा रही है जिससे हर अभ्यर्थी को बराबरी का मौका मिल सके। इस बार की लिस्ट खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें पहली सूची के बाद बचे हुए सीटों को भरा गया है। जिन बच्चों का नाम इस सूची में चयनित के रूप में आया है, उन्हें अब अपने निर्धारित केंद्रीय विद्यालय में जाकर जरूरी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा। यही प्रक्रिया एडमिशन को अंतिम रूप देती है।

ऐसे समझें दूसरी लिस्ट का महत्व

केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन एक चरणबद्ध प्रक्रिया के तहत होता है। सबसे पहले आरटीई (शिक्षा का अधिकार) श्रेणी के तहत सीटें भरी जाती हैं, उसके बाद सर्विस कैटेगरी और अन्य आवेदकों को मौका मिलता है। पहली सूची जारी होने के बाद जो सीटें खाली रह जाती हैं, उन्हें दूसरी प्रोविजनल लिस्ट के जरिए भरा जाता है। इस दूसरी सूची में जिन अभ्यर्थियों का नाम नहीं आया है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। अगर उनका नाम वेटिंग लिस्ट में है, तो उनके पास अभी भी एडमिशन पाने का मौका है। जैसे ही चयनित छात्र दस्तावेज़ सत्यापन नहीं कराते या सीट छोड़ते हैं, वेटिंग लिस्ट के छात्रों को मौका दिया जाता है।

पोस्ट-लॉटरी नंबर का क्या मतलब है

इस पूरी प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित लॉटरी सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। हर अभ्यर्थी को एक पोस्ट-लॉटरी नंबर दिया जाता है, जो उसकी स्थिति को दर्शाता है। यह नंबर बताता है कि यदि आगे सीट खाली होती है तो किस क्रम में छात्रों को एडमिशन मिलेगा। इस सिस्टम का मकसद पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है, ताकि किसी तरह की मानवीय हस्तक्षेप की गुंजाइश न रहे।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

अभिभावक बहुत आसानी से अपने बच्चे का सिलेक्शन स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “कक्षा 1 एडमिशन 2026-27” सेक्शन में जाकर “दूसरी प्रोविजनल लिस्ट” या “लॉटरी रिजल्ट 2026-27” का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद संबंधित क्षेत्र, राज्य और स्कूल का चयन करना होगा। सूची पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगी, जिसमें बच्चे का नाम खोजकर स्थिति देखी जा सकती है। इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

यहां देखें डायरेक्ट लिंक

डॉक्यूमेंट वेरिफेशन क्यों है जरूरी

जिन बच्चों का चयन हो चुका है, उनके लिए अगला सबसे महत्वपूर्ण चरण दस्तावेज़ सत्यापन का है। बिना इस प्रक्रिया के एडमिशन पूरा नहीं माना जाएगा। अभिभावकों को अपने साथ बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो और यदि लागू हो तो आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र लेकर स्कूल में उपस्थित होना होगा। यदि निर्धारित समय पर दस्तावेज़ सत्यापन नहीं कराया गया, तो सीट रद्द भी की जा सकती है और यह मौका वेटिंग लिस्ट वाले अभ्यर्थी को मिल सकता है।

तीसरी लिस्ट कब आएगी

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि तीसरी प्रोविजनल लिस्ट 21 अप्रैल को जारी की जाएगी। यह सूची उन सीटों को भरने के लिए होगी, जो दूसरी सूची के बाद भी खाली रह जाएंगी। इसलिए जिन अभ्यर्थियों का नाम अभी तक नहीं आया है, उनके लिए उम्मीद अभी बाकी है।

अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह

एडमिशन प्रक्रिया के दौरान अभिभावकों को लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। कई बार अपडेट या जरूरी सूचना अचानक जारी होती है, जिससे अनजान रहना नुकसानदेह हो सकता है। साथ ही, सभी जरूरी दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें, ताकि सत्यापन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।