KVS Balvatika Admission: बड़ी सौगात; 4 राज्यों में खुले नए केंद्रीय विद्यालय, बालवाटिका से शुरू होगी पढ़ाई

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

KVS Balvatika Admission: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में चार नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

KVS Balvatika Admission: बड़ी सौगात; 4 राज्यों में खुले नए केंद्रीय विद्यालय, बालवाटिका से शुरू होगी पढ़ाई

KVS Balvatika Admission: केंद्र सरकार ने देश के चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अभिभावकों और बच्चों को एक बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में चार नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इन स्कूलों के खुलने से न केवल स्थानीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, बल्कि केंद्रीय कर्मचारियों और रक्षा कर्मियों के बच्चों के लिए भी दाखिले की राह आसान होगी।

विशेष बात यह है कि ये नए विद्यालय 'बालवाटिका' स्तर से अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू करेंगे, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत प्रारंभिक शिक्षा पर जोर देने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

किन शहरों को मिले नए स्कूल?

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जिन चार स्थानों पर नए केंद्रीय विद्यालय शुरू किए जा रहे हैं, वे इस प्रकार हैं:

  1. जम्मू-कश्मीर: रामबन जिले के गूल में नया स्कूल खुलेगा।

2. बिहार: दरभंगा जिले में एम्स परिसर के भीतर केवी नंबर 3 की स्थापना की गई है।

3. उत्तर प्रदेश: शामली जिले के छात्रों के लिए नया केंद्रीय विद्यालय खोला गया है।

4. उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल के मदन नेगी क्षेत्र में नए स्कूल को मंजूरी मिली है।

इन स्कूलों के लिए संबंधित राज्य सरकारों और प्रायोजक निकायों ने भूमि हस्तांतरण और अस्थायी भवनों की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं, जिससे इसी सत्र से पढ़ाई शुरू करना संभव हो पाया है।

बालवाटिका: छोटे बच्चों के लिए नई शुरुआत

इन नए स्कूलों में सबसे पहले 'बालवाटिका' स्तर पर दाखिले किए जाएंगे। बालवाटिका वास्तव में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के समकक्ष प्री-स्कूलिंग स्तर है। बालवाटिका -1 3 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए है। बालवाटिका-2 4 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए है। बालवाटिका-3 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए है। इन कक्षाओं में खेल-खेल में सीखने की पद्धति पर जोर दिया जाएगा, ताकि बच्चों की नींव मजबूत हो सके।

दाखिला प्रक्रिया और समय-सीमा

ये नए स्थापित विद्यालय हैं, इसलिए यहां दाखिले की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से संचालित की जा रही है। इन स्कूलों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला 'लॉटरी सिस्टम' और प्राथमिकता श्रेणियों के आधार पर होता है। इसमें सरकारी कर्मचारियों, रक्षा कर्मियों और आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/RTE) को प्राथमिकता दी जाती है। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अपने नजदीकी नए केवी से संपर्क करें या आधिकारिक पोर्टल पर नजर रखें, क्योंकि इन स्कूलों में दाखिले की औपचारिकताएं 30 दिनों के भीतर पूरी की जानी हैं।

जरूरी डॉक्यूमेंट

दाखिले के लिए आवेदन करते समय ये डॉक्यूमेंट तैयार रखना अनिवार्य है:

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र।

निवास प्रमाण पत्र।

माता-पिता का सर्विस सर्टिफिकेट (यदि प्राथमिकता श्रेणी में हैं)।

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।