KVS Admission Lottery Result : केवी एडमिशन में कहीं खुशी तो कहीं गम, लॉटरी के बाद आई लंबी वेटिंग लिस्ट

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, देहरादून
share

केंद्रीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले की रेस अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्कूलों की ओर से बाल वाटिका और कक्षा एक के लिए लॉटरी परिणाम घोषित किए जाने के बाद अब वेटिंग लिस्ट नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।

KVS Admission Lottery Result : केवी एडमिशन में कहीं खुशी तो कहीं गम, लॉटरी के बाद आई लंबी वेटिंग लिस्ट

देश के केंद्रीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले की रेस अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्कूलों की ओर से बाल वाटिका और कक्षा एक के लिए लॉटरी परिणाम घोषित किए जाने के बाद अब वेटिंग लिस्ट नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। गुरुवार को लिस्ट के बाहर आते ही कहीं खुशी की लहर दिखी, तो कहीं लंबी वेटिंग देखकर अभिभावकों के चेहरे पर मायूसी छा गई। देहरादून के केवि हाथीबड़कला (नंबर 1 और 2), केवि ओएनजीसी, केवि आईटीबीपी सीमाद्वार, ओएफडी, ओएलएफ, आईआईपी जैसे प्रमुख स्कूलों में दाखिले के लिए जबरदस्त मारामारी देखने को मिली। कुछ स्कूलों में एक सीट के लिए 30 से ज्यादा दावेदार कतार में थे। सीमित सीटों और आवेदकों की भारी संख्या के कारण लॉटरी के बाद एक लंबी वेटिंग लिस्ट तैयार हुई है।

गुरुवार को शहर के कई स्कूलों ने बाल वाटिका वेटिंग लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगा दी है। इसके साथ ही कक्षा एक के लिए भी चयनित और प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।

सेकेंड लिस्ट कब आएगी

सीटें रिक्त रहने की स्थिति में दूसरी सूची 16 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी। वहीं इसके बाद भी यदि सीटें रिक्त रह गई तो तीसरी सूची 21 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी।

एडमिशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी

- बच्चे का ऑरिजनल डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट। वेरिफिकेशन के बाद यह माता-पिता को लौटा दिया जाएगा।

- एससी, एसटी, ओबीसी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो)

- निवास प्रमाण पत्र

- बच्चे के माता/पिता का सर्विस सर्टिफिकेट जिसमें पिछले सात सालों के ट्रांसफरों की संख्या। इस पर ऑफिस हेड की स्टैम्प व साइन होना जरूरी होगा।

- बच्चे के दो फोटो ।

कैसे चेक करें केवीएस कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट

- admission.kvs.gov.in पर जाएं।

- लॉटरी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

- अपना कक्षा सेलेक्ट करें।

- अपना राज्य व स्कूल सेलेक्ट करें। सब्मिट करें। पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

विशेष श्रेणियों के तहत ऑफलाइन दाखिले 22 अप्रैल से

यदि ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से पर्याप्त आवेदन प्राप्त नहीं होते हैं, तो RTE, SC, ST और OBC (NCL) श्रेणियों के तहत ऑफलाइन पंजीकरण के लिए दूसरी अधिसूचना 21 अप्रैल, 2026 को जारी की जाएगी। इस प्रावधान के तहत पंजीकरण 22 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2026 तक होंगे और लिस्ट एवं दाखिले 27 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 के बीच निर्धारित हैं।

आरक्षण नियम

शिक्षा का अधिकार (RTE): 25% सीटें

अनुसूचित जाति (SC): 15% सीटें

अनुसूचित जनजाति (ST): 7.5% सीटें

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL): 27% सीटें

- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा I, II और III में प्रति सेक्शन विद्यार्थियों की ऊपरी सीमा 40 निर्धारित की गई है

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।