पहले NEET और खेल में रचा इतिहास, अब MBBS में भी जलवा, AIIMS ठुकराने वाली कोमल का बड़ा कारनामा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

NEET UG MBBS Success Story : एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा कोमल वर्मा सलूजा ने ACP इंडिया चैप्टर का रिसर्चर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2026 दिया गया है। टेनिस चैंपियन रह चुकीं कोमल ने नीट यूजी 2020 में ऑल इंडिया 67वीं रैंक हासिल की थी।

Kota MBBS student Komal Verma Saluja
मेडिकल छात्रा कोमल वर्मा सलूजा

NEET UG MBBS Success Story : नीट यूजी प्रवेश परीक्षा और खेल की दुनिया में धमाल मचाने के बाद राजस्थान की कोमल वर्मा सलूजा ने एमबीबीएस की पढ़ाई में भी शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है। कोटा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा कोमल वर्मा सलूजा ने मेडिकल रिसर्च के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियंस (ACP) इंडिया चैप्टर का रिसर्चर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2026 दिया गया है। कोमल यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाली पहली मेडिकल छात्रा है। इसके अलावा सबसे कम उम्र में यह पुरस्कार पाने वाली शख्सियत बन गई हैं। आपको बता दें कि 1915 में स्थापित एसपी दुनिया का सबसे बड़ा मेडिकल स्पेशलिटी संगठन है। यह 172 से अधिक देशों में 1.63 लाख से ज्यादा डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व करता है। एसीपी की क्रेडेंशियल कमेटी ने मेडिकल फील्ड में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रिसर्च के क्षेत्र में कोमल के योगदान को देखते हुए उनका चयन किया।

आपको बता दें कि टेनिस चैंपियन रह चुकीं कोमल ने नीट यूजी 2020 में ऑल इंडिया 67वीं रैंक हासिल की थी और एम्स की एमबीबीएस सीट को ठुकरा कोटा मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। इसके बाद वह एमबीबीएस में भी लगातार हर वर्ष बैच में टॉप करती आ रही है।

दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्याओं पर रिसर्च

कोमल का शोध मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्याओं पर केंद्रित है। उनका पहला अध्ययन नेचर साइंटिफिक रिपोर्ट्स में छपा। इसमें मस्तिष्क की एमआरआई इमेज में फ्री सर्फर आधारित कॉर्टिकल थिकनेस माप का इस्तेमाल किया गया। इसका मकसद टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित मरीजों में शुरुआती हेल्थ संबंधी गिरावट के संकेतों की पहचान के लिए एक इमेजिंग मार्कर तलाशना था। उनके दूसरे शोध में रूटीन इकोकार्डियोग्राफी को मेटाबोलिक डिसफंक्शन एसोसिएटेड स्टीटोटिक लीवर डिजिज (MASLD) यानी फैटी लिवर बीमारी की पहचान के लिए एक अतिरिक्त स्क्रीनिंग माध्यम के रूप में इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया। इसमें मरीज को अलग से अस्पताल आने या अतिरिक्त खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती।

करीब 1.90 लाख की राशि भी मिली

इसी शोध के लिए कोमल को ओरल एब्स्ट्रैक्ट प्रेजेंटेशन का अवसर मिला है। साथ ही, अमेरिकन कॉलेज ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की ओर से 2,000 डॉलर (करीब 1.90 लाख) का इंटरनेशनल ट्रैवल ग्रांट भी प्रदान किया गया है। इसके जरिए वह अगले महीने अमेरिका के नैशविल, टेनेसी में होने वाली संस्था की वार्षिक वैज्ञानिक बैठक में हिस्सा लेंगी।

कोटा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. निलेश जैन ने कहा कि कोमल को इतना प्रतिष्ठित वैश्विक पुरस्कार मिलने पर कॉलेज को गर्व है और उनकी उपलब्धि दूसरे विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी। कोमल ने पुरस्कार अपने मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों को समर्पित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं होता। उनके अनुसार यह पुरस्कार उनके रिसर्च की बड़ी पहचान है।

ये कारनामा करने वाली राजस्थान की पहली छात्रा

कोमल भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के तहत इंडो-यूएस साइंस एंड टेक्नोलॉजी फोरम के खोरेना प्रोग्राम फॉर स्कॉलर्स के लिए चयनित होने वाली राजस्थान की पहली छात्रा भी हैं।

पहले टेनिस में गाड़े झंटे, फिर में नीट में लाई AIR 67

कोमल की उपलब्धियों की कहानी केवल मेडिकल रिसर्च तक सीमित नहीं है। वह नेशनल लेवल की टेनिस खिलाड़ी और दो बार राज्य स्तरीय चैंपियन भी रह चुकी हैं। साल 2020 में महज 18 वर्ष की उम्र में कोमल ने अपने पहले ही प्रयास में नीट यूजी में 720 में से 700 अंक हासिल किए। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 67 प्राप्त की और कोटा से पहली रैंक हासिल किया।

10वीं और 12वीं में धाकड़ प्रदर्शन

उन्होंने जूनियर स्तर पर 7-8 जिला चैंपियनशिप जीतीं, दो राज्य स्तरीय चैंपियनशिप अपने नाम कीं और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। पढ़ाई में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने सीबीएसई कक्षा 10वीं में 98.7 प्रतिशत और कक्षा 12 में 98.9 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

एमबीबीएस की लगातार टॉपर, सीएम ने किया था सम्मानित

बीते वर्ष मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में आयोजित एट होम समारोह के दौरान कोटा की मेडिकल छात्रा कोमल को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया था। चिकित्सा विज्ञान, अंतरराष्ट्रीय शोध योगदान और खेल क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया। कोमल ने राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की एमबीबीएस प्रोफेशनल परीक्षाओं में लगातार शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2023 की एमबीबीएस प्रोफेशनल परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल कर रिकॉर्ड बनाया। उनकी उपलब्धियों में खेल और शोध दोनों शामिल रहे।

माता पिता दोनों हैं डॉक्टर

डॉक्टर परिवार से आने वाली कोमल ने बचपन से ही अपने माता-पिता को मरीजों की सेवा करते देखा। उनके पिता मनोज सलूजा कोटा शहर के बड़े डॉक्टर हैं, जबकि उनकी मां अंजू सलूजा रेडियोलॉजिस्ट हैं।

एम्स की एमबीबीएस सीट ठुकराई, कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं

भारत में बढ़ते हृदय रोग के मामलों को देखते हुए कोमल कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। नीट में शानदार रैंक के कारण उनके पास एम्स जैसे संस्थानों का ऑप्शन भी था, लेकिन वह कोटा में रहकर ही कोटा मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई करना चाहती थीं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़पहले NEET और खेल में रचा इतिहास, अब MBBS में भी जलवा, कोमल का बड़ा कारनामा